फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Fantastic: A 6-month-old child is taken to the hospital from a village 35 km away.

शानदार: 35 किमी दूर गांव से 6 माह के बच्चे को अस्पताल पहुंचाया

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
Fantastic: A 6-month-old child is taken to the hospital from a village 35 km away.
बागेश्वर जिला अस्पताल में रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों के साथ अपनी मां की गोद में आदित्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के इस काल में लोगों की मददगार बनकर सामने आई जिला रेडक्रास सोसायटी शुक्रवार को एक शानदार काम कर मिसाल कायम की।सोसायटी ने 35 किमी दूर जारती गांव से एक छह माह के बच्चे को जिला अस्पताल लाने और घर पहुंचाने में मदद की। लॉकडाउन के चलते यह परिवार अपने 6 माह के बच्चे को अस्पताल नहीं ला पा रहे थे। बच्चे के दोनों पैरों का ऑपरेशन हुआ है। जारती के तिलाड़ी तोक निवासी भुवन राम के बेटे आदित्य के दोनों पैरों के निचले हिस्से जन्म से ही टेड़े हैं। परिजनों ने चार माह की अवस्था होने पर उसे जिला अस्पताल में दिखाया। डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी। बीते चार अप्रैल को हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरिजा शंकर जोशी ने बीती 4 अप्रैल को एक पैर और 10 अप्रैल को दूसरे पैर का ऑपरेशन किया। डॉक्टर ने परिजनों को शुक्रवार को बच्चे को अस्पताल लाने को कहा था लेकिन लॉकडाउन के चलते परिवार के सामने बच्चे को अस्पताल ले जाने की दिक्कत खड़ी हो गई। इन लोगों ने जिलाधिकारी रंजना राजगुुरु के सामने मामला रखा। डीएम ने रेडक्रास सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय को इस संबंध में पत्र लिखा। शुक्रवार को रेडक्रास सोसायटी के सदस्य मोहियुद्दीन अहमद तिवाड़ी और कन्हैया वर्मा जारती गांव जाकर बच्चे, उसकी मां राधा देवी और ससुर को अस्पताल लेकर आए। अस्पताल में मरहम पट्टी करने के बाद घर छोड़ आए। अस्पताल में दवा आदि का इंतजाम सोसायटी के वायस चेयरमैन संजय साह जगाती ने किया। परिजनों ने डीएम के साथ ही सोसायटी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed