फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Family forced to ask for help for treatment of teenager

किशोरी के इलाज के लिए हाथ फैलाने के लिए मजबूर परिवार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Family forced to ask for help for treatment of teenager
कपकोट में लोगों से मदद मांगते नेपाली नागरिक। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। कपकोट में कार की टक्कर से घायल हुई नेपाली मूल की बालिका के इलाज के लिए परिजन हाथ फैलाने के लिए मजबूर हो गए हैं। बालिका को घायल करने वाला वाहन चालक मदद से मुकर गया। परिजनों ने डीएम और एसपी से भी गुहार लगाई। कहीं से मदद नहीं मिलने पर परिजन अब व्यापारियों से मदद मांग रहे हैं।
विज्ञापन

24 जुलाई को तहसील मार्ग पर नेपाली मूल के नागरिक दल बहादुर की पुत्री किशोरी तारा को टक्कर मार दी। घटना में किशोरी गंभीर रूप से घायल किशोरी का हल्द्वानी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। चालक ने किशोरी का पूरा इलाज कराने की बात कही थी, लेकिन अब वह उपचार कराने से मना कर रहा है। परिजनों ने एसपी और डीएम को समस्या बताई, लेकिन अब तक कोई मदद नहीं मिलने से परिजन बालिका के उपचार को लेकर परेशान हो रहे हैं। रविवार को किशोरी के परिजनों ने कपकोट और भराड़ी बाजार में घूमकर व्यापारियों से मदद मांगी और चंदा एकत्र किया। सभासद तनुज तिरुवा ने बताया कि व्यापारी किशोरी के उपचार के लिए यथासंभव मदद कर रहे हैं। चंदा एकत्र करने वालों में गणेश थापा, रतन थापा, हिम्मत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed