फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Failure in the villagers of Joulkande not getting compensation

 मुआवजा न मिलने से जौलकांडे के ग्रामीणों में रोष

Wed, 23 Aug 2017 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Wed, 23 Aug 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Failure in the villagers of Joulkande not getting compensation
ईई - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
जौलकांडे-लेटी मोटर मार्ग से कटी भूमि का मुआवजा न मिलने से जौलकांडे के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने लोनिवि के ईई को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मुआवजे की मांग की। ग्रामीणों ने शीघ्र मुआवजा न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 

बुधवार को लोनिवि कार्यालय पहुंचे जौलकांडे के ग्रामीणों ने कहा कि सड़क निर्माण में कटी भूमि के मुआवजे को लेकर वर्ष 2014 से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। इस सड़क निर्माण से खेती युक्त जमीन के कटने के साथ ही गांव के लिए बनी पेयजल योजना भी ध्वस्त हो गई थी। अधिकारियों की ओर से मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया जबकि किसी भी प्रभावित को आज तक मुआवजा नहीं दिया गया है। इससे सभी ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने लोनिवि के ईई को ज्ञापन सौंपकर कहा कि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांग पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है तो इसके खिलाफ चक्काजाम और आमरण अनशन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने वालों में दरबान सिंह बिष्ट, घनश्याम तिवारी, लक्ष्मी दत्त, नयन सिंह, किशोर चंद्र शर्मा, दीवान सिंह, पुष्पा देवी, नवीन बलसूनी, रेखा देवी, नवीन चंद्र, सुंदर सिंह, राम सिंह आदि थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed