{"_id":"61b2488d7f02ba2a8e76d089","slug":"exam-of-ukpsc-in-bageshwar-bageshwar-news-hld447130792","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 दिसंबर को 10 केंद्रों में होगी लोक सेवा आयोग की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 दिसंबर को 10 केंद्रों में होगी लोक सेवा आयोग की परीक्षा
विज्ञापन
Exam of UKPSC in Bageshwar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। लोक सेवा आयोग की उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) और अवर अधीनस्थ सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 12 दिसंबर को होगी। इसके लिए जिले के 10 केंद्र बनाए गए हैं। नोडल अधिकारी परीक्षा और एसडीएम पारितोष वर्मा ने परीक्षा की तैयारी के लिए अधिकारियों की बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिए।
जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए नोडल अधिकारी वर्मा ने परीक्षा के सफल संचालन के लिए एक नियंत्रण कक्ष स्थापित कर परीक्षा की सूचना अन्य परीक्षा केंद्रों के साथ आयोग के कंट्रोल रूम में देने के लिए कहा।
सभी परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्य/केंद्र पर्यवेक्षक और परीक्षा स्टाफ से नो रिलेशन सर्टिफिकेट भरने के लिए कहा। परीक्षा केंद्रों पर फोटो स्टेट मशीन वाला रूम सील करने के निर्देश दिए। केंद्र परीक्षक से परीक्षा तिथि के लिए तीन सदस्यीय उड़नदस्ता टीम गठित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
टीम में न्यूनतम एक महिला शिक्षक या अधिकारी को शामिल करने के निर्देेश दिए। बताया कि प्रश्न पुस्तिका का सील्ड पैक परीक्षा से एक घंटा पूर्व तैनात सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से कोषागार से परीक्षा केंद्र पहुंचाया जाएगा।
प्रत्येक कक्ष में एक से 24 अभ्यर्थियों पर दो अंतरीक्षक नियुक्त किए जाएंगे। अभ्यर्थियों की संख्या 24 से अधिक होने पर एक अतिरिक्त अंतरीक्षक रहेगा। परीक्षार्थियों को केंद्र में ब्ल्यूटुथ डिवाइस जैसा कोई इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल गैजेट लाने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए समुचित पुलिस व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। बैठक में लोक सेवा आयोग के सदस्य प्रकाश जोशी, हरीश टम्टा, सेक्टर मजिस्ट्रेट शिल्पी पंत सहित विभागीय अधिकारी और प्रधानाचार्य मौजूद रहे।