{"_id":"620bfbd5567d3720cb739dee","slug":"evm-in-strong-room-bageshwar-news-hld4538394126","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्ट्रांग रूम में कैद हुआ 14 प्रत्याशियों का भाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्ट्रांग रूम में कैद हुआ 14 प्रत्याशियों का भाग्य
विज्ञापन
बागेश्वर के डिग्री कॉलेज स्थित स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात अर्द्ध सैनिक बल के जवान। संवाद ?
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा/बागेश्वर। मतदान के बाद अल्मोड़ा की ईवीएम को जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया है। बागेश्वर जिले के दोनों सीटों के 376 पोलिंग बूथों की ईवीएम जिला मुख्यालय पहुंच गईं हैं। सबसे देर में कपकोट के कुंवारी और बोरबलड़ा गांव की पोलिंग पार्टी जिला मुख्यालय पहुंची। बोरबलड़ा से सड़क तक आने में 15 किमी तो कुंवारी से 12 किमी पैदल चलना पड़ा। स्ट्रांग रूम में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक चौबंद हैं।
अल्मोड़ा जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के सभी 911 बूथों से मतदान पार्टियां जिला मुख्यालय के होटल मैनेजमेंट संस्थान में लाकर विस क्षेत्र वार बनाए गए स्ट्रांग रूम में सभी ईवीएम, वीवीपैट रखी गई। बागेश्वर की कुल 376 पोलिंग स्टेशनों में से 342 पोलिंग पार्टियां सोमवार देर रात तक जिला मुख्यालय पहुंच गई थीं। शेष 34 पोलिंग पार्टियों को अधिक दूरी को देखते हुए पोलिंग स्टेशन में ही रात्रि विश्राम के निर्देश थे। यह पोलिंग पार्टियां मंगलवार सुबह सुरक्षा व्यवस्था के साथ पोलिंग बूथों से जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुईं। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे सभी पोलिंग पार्टियां स्ट्रांग रूम में पहुंच गई थी। भारत निर्वाचन आयोग से नियुक्त सामान्य प्रेक्षक, रिटर्निंग अधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों, संबंधित प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मशीनों को सील किया गया। ईवीएम को त्रिस्तरीय सुरक्षा के भीतर रखा गया है। पहले सुरक्षा घेरे में अर्द्धसैनिक बल के जवान, दूसरे घेरे में आर्म्ड पुलिस और तीसरा घेरा रेगुलर पुलिस का है। स्ट्रांग रूप अल्मोड़ा में ईवीएम सील करने के बाद दोनों प्रेक्षकों पी हेमलता और पी आकाश ने प्रत्याशियों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में अपने विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारियों के साथ मतदाता रजिस्टर, पीठासीन की डायरी आदि निर्वाचन प्रपत्रों की जांच भी की गई। डीएम ने 10 मार्च को प्रस्तावित मतगणना के लिए बनाए गए मतगणना स्थल की तैयारियों का जायजा लिया।
सभी पोलिंग पार्टियां लौटीं
अल्मोड़ा। विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया में जुटी सभी पोलिंग पार्टियां मंगलवार को मुख्यालय में वापस लौट आईं। सोमवार रात से पोलिंग पार्टियों की वापसी शुरू हो गई थी। पार्टियों के लौटने के बाद सभी मतपेटियों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया। पहले चरण में 238 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं थीं। दूसरे चरण में 673 पार्टियां रवाना हुईं।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के राजकीय इंटर कॉलेज से विधानसभा अल्मोड़ा, सोमेश्वर, जागेश्वर के लिए और द्वाराहाट इंजीनियरिंग कॉलेज से सल्ट, रानीखेत, द्वाराहाट विस क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को पूर्व में रवाना किया गया था। सोमवार शाम छह बजे जिले के 911 बूथों पर मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सोमवार शाम से ही पोलिंग पार्टियों ने लौटना शुरू कर दिया था। मंगलवार दोपहर तक सभी पार्टियां जिला मुख्यालय में लौट आईं।