{"_id":"575c68364f1c1b8c1b9c5b55","slug":"everest-ncc-cadets-returned-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"एवरेस्ट विजेता एनसीसी कैडेट लौटी स्वदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एवरेस्ट विजेता एनसीसी कैडेट लौटी स्वदेश
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Sun, 12 Jun 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर की एनसीसी कैडेट पहुंचे माउंट एवरेस्ट पर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। उत्तराखंड की पहली एनसीसी कैडेट पूजा मेहरा एवरेस्ट फतह कर सकुशल स्वदेश लौट आई है। वह 16 जून को अपने पैतृक गांव तैलीहाट पहुंचेगी। ग्रामीणों और क्षेत्र के विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग बैजनाथ पहुंचने पर उसका अभूतपूर्व स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट फतह पर पूजा ने 21 मई को तिरंगा फहराया। कर्नल गौरव कार्की ने बताया कि एवरेस्ट फतह करने वाली पूजा उत्तराखंड की पहली एनसीसी कैडेट है। पूजा ने देहली से फोन पर बताया कि एवरेस्ट फतह के लिए पांच अप्रैल को घर से एनसीसी मुख्यालय दिल्ली को निकली थी।
विज्ञापन
वह बागेश्वर जिले के गरुड़ ब्लॉक के तैलीहाट गांव निवासी चंदन सिंह मेहरा की एकलौती लड़की है। पूजा ने बताया कि वह आठ जून को नेपाल से दिल्ली पहुंच गई है। एनसीसी के मेजर प्रभुदयाल कार्की ने बताया कि पूजा आजकल वह एनसीसी मुख्यालय देहली में है। देश की नौ एनसीसी कैडेट ने पहली बार एवरेस्ट फतह किया है।
विज्ञापन
जिसमें उत्तराखंड की एकमात्र कैैडेट पूजा मेहरा भी शामिल है। तैलीहाट गांव निवासी पूरन सिंह मेहरा, ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण, जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजीत डसीला, भाजपा के मंडल अध्यक्ष मंगल राणा, मेलाडुंगरी के प्रधान बलवंत भंडारी, जिला पंचयत सदस्य गोदावरी, जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी, उपाध्यक्ष देेवेंद्र परिहार, भुवन पाठक ने बताया कि पूजा के गरुड़ आगमन पर अभूतपूर्व स्वागत किया जाएगा। तैलीहाट गांव निवासी पूरन सिंह मेहरा ने बताया कि पूजा के स्वागत समारोह की तैयारियां ग्रामीणों ने शुरू कर दी है।
गरुड़ (बागेश्वर)। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने बताया कि पूजा मेहरा ने एवरेस्ट फतह कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि पूजा का जिला पंचायत बागेश्वर अति शीघ्र भव्य स्वागत करेगी। उसे वह हरसंभव मदद करेंगे।