{"_id":"582f3bb54f1c1bfe518fdda0","slug":"entrepreneurship-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोलनानाघर, क्वैराली के ग्रामीणों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोलनानाघर, क्वैराली के ग्रामीणों को दिया प्रशिक्षण
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
उद्यमिता की ट्रेनिंग दी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला उद्योग केंद्र और जन शिक्षण संस्थान की ओर से भोलनानाघ, क्वैराली गांव में आयोजित शिविर में लाभार्थियों को दो दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि लघु व्यवसाय अपनाकर ही पलायन पर अंकुश लग सकेगा।
विज्ञापन
जन शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. जितेंद्र तिवारी ने प्रतिभागियों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न रोजगार योजनाएं बताईं। रोजगार की स्थापना से पहले कारोबार के बारे में अच्छी तरह से जानकारी रखने, बैंक से लिए लोन का संबंधित कारोबार में सदुपयोग करने, प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना के साथ ही प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन
जिला उद्योग केंद्र के सहायक कार्यक्रम अधिकारी राजेश साह ने उद्योग केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में बताया। बेकरी, नमकीन, मसाले, अगरबत्ती, धूपबत्ती व्यवसाय के साथ ही स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर पारंपरिक वस्तुओं का निर्माण करके लघु व्यवसाय के रूप में अपनाकर एक सफल उद्यमी बना जा सकता है।
विज्ञापन
जन शिक्षण संस्थान के सहायक कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह खेतवाल ने सफल उद्यमी के गुण बताए। प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग कर लघु उद्योगों का बढ़ावा देने की अपील की। सहकार्यक्रम अधिकारी चंदू नेगी द्वारा उद्यमिता बढ़ाने के टिप्स दिए। ग्राम प्रधान क्वैराली और भोलना नाघर नवीन कुमार टम्टा ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने को कहा। कार्यक्रम में प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र बांटे गए।