{"_id":"254a95c527754436bd5a3f64782e2e67","slug":"engineers-continued-the-second-day-of-the-walkout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियंताओं का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियंताओं का कार्य बहिष्कार दूसरे दिन जारी
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Sun, 29 Nov 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के प्रांतीय आह्वान पर डिप्लोमा इंजीनियरों का यहां चल रहा तीन दिवसीय कार्यस्थल बहिष्कार शनिवार दूसरे दिन भी जारी रहा। बहिष्कार से निर्माण कार्यों पर विपरीत असर पड़ रहा है। सभा में वक्ताओं ने चेेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान न हुआ तो घोषित एक दिसंबर से पूर्ण हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। गुस्साए अभियंताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विभिन्न विभागों के गुस्साए डिप्लोमा इंजीनियर लोनिवि के डाक बंगले में जमा हुए। सभा में वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री से 14 मई 2014, 12अगस्त 2014 और 21 जुलाई 2015 को अपर सहायक अभियंता के पद को नॉन फंक्शनल करने और अधीक्षण अभियंता पद का वेतनमान ग्रेड पे उत्तर प्रदेश और केंद्र की तरह करने को लेकर लंबी बात हुई और सीएम से आश्वासन भी मिला। लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
शासन अभियंताओं की 16 अन्य समस्याओं पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने चेतावनी दी यदि मांगें शीघ्र पूरी न हुई तो महासंघ के आह्वान पर एक दिसंबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया जाएगा। सभा की अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष आरपी टम्टा और संचालन जिला सचिव संजय कार्की ने किया।
विज्ञापन
यहां जगत सिंह बोरा, केएल वर्मा, पंकज मेहता, रजनीश प्रसाद, भाष्कर बस्वाल, देवेंद्र खिंचवाल, मनीष सिंह, टीएन बिष्ट, प्रमोद सिंह, रवींद्र नेगी, दीन दयाल, ललित कुमार दलीप कुमार जेके टम्टा, जीबी तिवारी, सुनील कांडपाल, सुनील कांडपाल, नंदकिशोर जोशी, विमल जोशी, महेश पंत, कमल पाठक, इंद्र कुंवर, दीपिका, कोकिला, पंकज तिवारी, भुवन जोशी, मनोज भट्ट, दीप पांडे, देवेंद्र कुमार, नंदन सिंह बोरा, विपिन सनवाल थे।