फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Employees left for Pauri to participate in Gadhesh conference; State level conference will be held at Ramlila Maidan, Pauri for restoration of old pension

गढ़देश सम्मेलन में भाग लेने पौड़ी रवाना हुए कर्मचारी, पुरानी पेंशन बहाली के लिए पौड़ी के रामलीला मैदान में होगा प्रदेश स्तरीय सम्मेलन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Employees left for Pauri to participate in Gadhesh conference; State level conference will be held at Ramlila Maidan, Pauri for restoration of old pension
गरुड़ से पौड़ी रवाना होते कर्मचारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पौड़ी में 31 जनवरी को प्रदेश स्तरीय गढ़देश सम्मेलन होना है। सम्मेलन में भागीदारी करने के लिए जिले के कर्मचारियों का दल भी कूच कर गया है। रवाना होने से पहले कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना के विरोध में नारेबाजी की और पुरानी पेंशन बहाली की मांग के लिए आरपार की लड़ाई लड़ने का भी एलान किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रदेश संयोजक मिलिंद बिष्ट के नेतृत्व में कर्मचारियों का दल पौड़ी रवाना हुआ। मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आलोक पांडे ने बताया कि सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी रावत भी शामिल हो रहे हैं। उनकी मौजूदगी में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए आगे की रणनीति बनाई जाएगी। मोर्चा के जिला महासचिव देवेंद्र मेहता ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में भी कर्मचारियों ने कई बार शासन-प्रशासन को ज्ञापन दिए। धरना-प्रदर्शन भी किए, लेकिन अब तक मांग को लेकर सरकार की ओर से कोई सकारात्मक रवैया नहीं अपनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में आगामी रणनीति पर मंथन किया जाएगा। दिशा निर्देश के अनुसार ही जिले में भी कार्यक्रम तय किए जाएंगे। पौड़ी गए कर्मचारियों के दल में मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनलि जोशी, राशिसं के मंडल अध्यक्ष विजय गोस्वामी, शंकर नायक, हरीश फर्स्वाण, डॉ. हरीश दफौटी, मनोज असवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed