{"_id":"660a8ba0d7739ac15404130e","slug":"electric-wires-broken-due-to-strong-wind-power-cut-in-20-villages-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-105433-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: तेज हवा से टूटे बिजली के तार, 20 गांवों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: तेज हवा से टूटे बिजली के तार, 20 गांवों की बिजली गुल
Mon, 01 Apr 2024 03:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 01 Apr 2024 03:55 PM IST
विज्ञापन
कांडा (बागेश्वर)।
अचानक मौसम बदलने का असर कांडा तहसील क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पर पड़ा। रावतसेरा क्षेत्र में बिजली तेज हवा के कारण बिजली के तार टूटने से करीब 20 गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार की सुबह तहसील क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में तेज हवा चली। इसी दौरान कमस्यार क्षेत्र की बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से तार टूट गए। रावतसेरा, धपोलासेरा, नरगोली, घोड़ागाड़ समेत अन्य गांवों की बिजली गुल हो गई। ग्रामीणों ने बिजली गुल होने की सूचना विभाग को दी। एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर जाकर लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। जल्द ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी। संवाद