{"_id":"9805b09f0902c66284c92fc5eadd2d1f","slug":"election-of-the-board-of-trade-of-the-city-six-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव छह को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव छह को
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ बागेश्वर।
Updated Wed, 26 Aug 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
नगर उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव छह सितंबर होंगेे। मतदान को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सहयोग देने की मांग को लेकर जिला इकाई के पदाधिकारियों के शिष्टमंडल ने मंगलवार को डीएम और एसपी से मुलाकात की।
विज्ञापन
उद्योग व्यापार संघ के जिलाध्यक्ष नवीन ममगाई के नेतृत्व में व्यापारियों के शिष्टमंडल ने डीएम भूपाल सिंह मनराल से मुलाकात की। उन्होंने नगर व्यापार मंडल के छह सितंबर को होने वाले मतदान की जानकारी दी।
विज्ञापन
डीएम से मतदान वाले दिन मतदान स्थल नुमाइशखेत मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, पीने के पानी और चुनाव प्रेक्षक की तैनाती में सहयोग की अपील की। डीएम ने व्यापारियों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
शिष्टमंडल ने एसपी एनएस नपलच्याल से मतदान स्थल पर सुरक्षा बल और अग्निशमन दल की तैनाती कराने में सहयोग देने की अपील की। एसपी ने व्यापारियों को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बाद में शिष्टमंडल ने एसडीएम फिंचा राम चौहान और पंचस्थानी चुनावालय में भी अधिकारियों से संपर्क किया। शिष्टमंडल में वरिष्ठ व्यापारी नवीन लाल साह, भगवत रावल, तारा तिवारी, विशाल चौधरी, धीरेंद्र परिहार, हरीश सोनी और दिनेश परिहार आदि शामिल थे।