फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Election in Bageshwar

बागेश्वर में त्रिकोणीय, कपकोट में सीधा मुकाबला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
Election in Bageshwar
Election in Bageshwar
बागेश्वर। विधानसभा चुनाव की मतगणना बृहस्पतिवार को होगी। बागेश्वर में इस बार कांग्रेस, भाजपा और आप के बीच त्रिकोणीय मुकाबला दिख रहा है जबकि कपकोट क्षेत्र में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और भाजपा में है।
विज्ञापन

बागेश्वर में इस बार भाजपा, कांग्रेस, आप, बसपा, सपा समेत आठ प्रत्याशी मैदान में थे। चुनाव अभियान की शुरुआत में आप जोशखरोश में दिखी। चुनाव प्रचार बढ़ते ही कांग्रेस और भाजपा के अभियान में तेजी आई। 14 फरवरी को मतदान के दिन कई क्षेत्रों में प्रमुख दलों का दबदबा दिखा। अधिकतर मतदान केंद्रों में कांग्रेस, भाजपा, आप को छोड़कर अन्य दलों और प्रत्याशियों के अभिकर्ता तक नहीं दिखे। नगर क्षेत्र से कांग्रेस को बढ़त मिलने के आसार हैं। लोगों की जुबां पर परिवर्तन का नारा भी था। मतदान तिथि के रुझान के मुताबिक कांग्रेस को गरुड़, खोली, काकड़ा, मिहिनिया, द्यांगण क्षेत्र से बढ़त मिल सकती है।
विज्ञापन

भाजपा ने चुनाव अभियान में पूरी ताकत झोंकी। भाजपा को कैडर वोट का सहारा है। इस बार भाजपा को एंटी इनकमबेंसी का भी नुकसान झेलना पड़ा है। भाजपा प्रत्याशी तीन बार के विधायक हैं। आप को खरही क्षेत्र से बढ़त मिलने की उम्मीद है। गरुड़ क्षेत्र के कई बूथों में भी आप का दबदबा दिखा। बागेश्वर सीट पर भाजपा प्रत्याशी चंदन राम दास, कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत दास, आप प्रत्याशी बसंत कुमार में से किसके पक्ष में जनादेश आएगा, इसके लिए 10 मार्च की दोपहर तक इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपकोट में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है, इसमें कोई दो राय नहीं है। कपकोट में कांग्रेस ने पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण को मैदान में उतारा जबकि भाजपा ने विधायक बलवंत सिंह भौर्याल के स्थान पर नए प्रत्याशी सुरेश गढ़िया को प्रत्याशी बनाया। मतदान के दिन किसी क्षेत्र में कांग्रेस तो किसी क्षेत्र में भाजपा का दबदबा दिखा। किसी इलाके में आप की उपस्थिति भी देखी गई। कपकोट में मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच सिमटा है। इसमें किसी प्रकार का संशय नहीं है। आप ने कपकोट में मुकाबला त्रिकोणीय बनाने की कोशिश अवश्य की। कपकोट में अंतिम समय में बसपा प्रत्याशी हरगोविंद जोशी ने आप प्रत्याशी भूपेश उपाध्याय को समर्थन दे दिया था। इसके बावजूद आप मुख्य मुकाबले में नहीं दिखी। कल जनादेश सबके सामने होगा। तब तक कयासबाजी का दौर चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed