फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Election activities intensify, provisional publication of reservation list done

Bageshwar News: चुनाव की सरगर्मियां तेज, आरक्षण सूची का हुआ अनंतिम प्रकाशन

Sun, 15 Jun 2025 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 15 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Election activities intensify, provisional publication of reservation list done
बागेश्वर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिपं, क्षेपं सदस्य और ग्राम प्रधान और सदस्य के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची प्रकाशित कर दी है। संभावित प्रत्याशियों ने भी ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से जनता से संपर्क करना भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में 19 जिला पंचायत, 120 क्षेत्र पंचायत और 405 ग्राम पंचायत सीटें हैं। जिला मजिस्ट्रेट आशीष भटगांई ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायतों के ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत का आरक्षण तैयार कर जन सामान्य के लिए दिनांक 13 जून को अनंतिम प्रकाशन किया गया है।
विज्ञापन

इसकी सूचना संबंधित ग्राम पंचायत, सभी विकास खंड/तहसील, जिला पंचायत कार्यालय, जिला पंचायतराज अधिकारी कार्यालय और जिलाधिकारी कार्यालय के सूचना पटों पर चस्पा की गई हैं। इसको लेकर 14 एवं 15 जून तक लिखित आपत्ति संबंधित बीडी अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायतराज अधिकारी या जिलाधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपत्तियों की सुनवाई 17 जून को कलक्ट्रेट सभागार में सुबह 11 बजे से होगी। चुनाव की सरगर्मी के बीच संभावित दावेदार सोशल मीडिया के माध्यम से और लोगों के बीच अपनी हाजिरी लगाने में जुट हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed