{"_id":"60071ec08ebc3e30cc5f4a61","slug":"elderly-person-sitting-in-roadways-bus-dies-bageshwar-news-hld4117789157","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस में बैठे अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस में बैठे अधेड़ की मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
बागेश्वर। रोडवेज बस से सफर कर रहे एक अधेड़ व्यक्ति की मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार चौंरा निवासी दिनेश सिंह हरड़िया (51) पुत्र गोपाल सिंह मंगलवार की सुबह बालीघाट से बागेश्वर आने के लिए रोडवेज की बस में बैठे थे। बस जब स्टेशन पहुंची तो वह सीट पर बेहोश थे। बस चालक ने 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल की डॉ. कंचन टोलिया ने बताया कि दिनेश को अस्पताल लाने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। इधर, सूचना मिलने के बाद पुलिस भी जिला अस्पताल पहुंची। एसआई जीवन सिंह चुफाल ने बताया कि दिनेश के परिजनों को सूचित कर बुलाया गया। परिजनों के अनुसार दिनेश पिछले दो हफ्तों से बीमार थे। उन्होंने खाना भी छोड़ दिया था। वह अविवाहित थे और घर में अकेले रहते थे। तीन भाइयों में वह सबसे छोटे थे। (संवाद)