फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   elderly people faced problems during vaccination in bageshwar

टीका लगाने के लिए चढ़नी पड़ी परेशानी की सीढ़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
elderly people faced problems during vaccination in bageshwar
बागेश्वर में बुजुर्ग महिला को टीका लगातीं स्वास्थ्य कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर में तीसरे चरण में पहले दिन के टीकाकरण का कार्य अव्यवस्थाओं भरा रहा। सर्वर ठप होने से जहां लोगों का ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण नहीं हो सका। वहीं टीकाकरण केंद्र तीसरी मंजिल पर होने से भी लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर में मात्र 31 वरिष्ठ नागरिकों का ही टीकाकरण हो सका।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह डीएम विनीत कुमार ने जिला पंचायत भवन में टीकाकरण के लिए की जा रही पंजीकरण प्रक्रिया का निरीक्षण कर बुजुर्गों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इसके बावजूद पंजीकरण के बाद शुरू हुई टीकाकरण की प्रक्रिया ने वरिष्ठ नागरिकों को परेशान कर दिया। टीकाकरण केंद्र जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर होने के कारण वरिष्ठ नागरिकों को वहां पहुंचने के लिए काफी सीढ़ियां चढ़नी पड़ीं। पैरों में दिक्कत के चलते कई वरिष्ठ नागरिकों को टीकाकरण केंद्र तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह नौ बजे से टीकाकरण प्रक्रिया होनी थी लेकिन सर्वर ठप होने के कारण घंटों तक बुजुर्गों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। करीब 12 बजे ऑफलाइन टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें आधार कार्ड की फोटो कॉपी के लिए लोगों को इधर-उधर चक्कर काटने पड़े। तहसीलदार नवाजिश खलीक भी मौका मुआयना करने टीकाकरण केंद्र में पहुंचे। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि ऑनलाइन पोर्टल नहीं खुलने के कारण टीकाकरण में परेशानी पैदा हुई। पोर्टल में पंजीकरण नहीं होने के उपरांत ऑफलाइन टीकाकरण का कार्य किया गया।
विज्ञापन

टीकाकरण के बाद उत्साहित दिखे वरिष्ठ नागरिक
बागेश्वर। तीसरे चरण के पहले दिन बागेश्वर में 31 लोगों का टीकाकरण हुआ। मंडलसेरा के लक्ष्मण सिंह रौतेला को सबसे पहले कोरोना टीका लगा। इसके उपरांत कांग्रेस जिलाध्यक्ष लोकमणि पाठक, व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी, दलीप खेतवाल आदि को टीका लगा। टीकाकरण के बाद इन लोगों ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपकोट में एसडीएम ने ली बैठक
कपकोट (बागेश्वर)। एसडीएम प्रमोद कुमार ने कोरोना टीकाकारण की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण का टीकाकरण शुरू हो गया है। इसमें आम लोगों को टीके लगाए जाने हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं बनाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, डॉ. बृजेश रावत, बीडीओ गंगा गिरी गोस्वामी, नायब तहसीलदार पूजा शर्मा, सभासद तनुज तिरूआ, सीडीपीओ दीपा धपोला, कपकोट थाना प्रभारी मदन लाल आदि थे।
अल्मोड़ा में 328 वरिष्ठ नागरिकों और बीमारों को लगा टीका
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में वरिष्ठ नागरिकों और 45 साल से अधिक उम्र के मरीजों का टीकाकरण जारी है। मंगलवार को दूसरे दिन तीन केंद्रों में कुल 328 वरिष्ठ और बीमार लोगों को टीके की पहली डोज लगाई गई। अब बुधवार को बेस और जिला अस्पताल में टीकाकरण किया जाएगा। एसीएमओ डॉ. दीपांकर डेनियल ने बताया कि मंगलवार को ताड़ीखेत में 52, जिला अस्पताल में 131, बेस अस्पताल में 145 वरिष्ठ और बीमारों को टीका लगाया गया। बता दें कि सोमवार को कई वरिष्ठ नागरिकों को बगैर टीका लगवाए ही लौटना पड़ा। मंगलवार को इन बचे हुए वरिष्ठ नागरिकों को भी टीका लगाया गया।

हफ्ते में चार दिन लगेगा टीका
अल्मोड़ा। टीकाकरण के लिए अधिक लोगों के पहुंचने से दिक्कतें बढ़ गई हैं। ऐसे में वरिष्ठ नागरिकों को पूरी तरह सुविधा नहीं मिल पा रही है। अब स्वास्थ्य विभाग ने वरिष्ठ नागरिकों और 45 साल से अधिक उम्र के बीमारों के टीकाकरण के लिए दिन चयनित कर दिए हैं। इन्हें अब सप्ताह में चार दिन टीका लगाया जाएगा। एसीएमओ डॉ. दीपांकर डेनियल ने बताया कि सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार को टीकाकरण के लिए चयनित किया गया है। अन्य दिन और राजपत्रित अवकाश के दिन टीका नहीं लगेगा। इसी आधार पर हर दिन केंद्र निर्धारित कर टीकाकरण किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed