फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Elder clashed with leopard when it came to life

जान पर बन आई तो तेंदुए से भिड़ गए बुजुर्ग, बच गई जान, जंगल में भाग तेंदुआ

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2020 03:37 PM IST
विज्ञापन
Elder clashed with leopard when it came to life
तेंदुए के हमले में जख्मी पूरन चंद्र मिश्रा। - फोटो : AMAR UJALA
बागेश्वर। कपकोट क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को तेंदुए ने एक बुजुर्ग पर हमला कर जख्मी कर दिया। जान बचाने के लिए बुजुर्ग तेंदुए से भिड़ गए। हो-हल्ला मचने पर तेंदुआ जंगल में भाग निकला। अप्रैल में भी कपकोट में तेंदुए ने एक वन कर्मी पर हमला किया था। तेंदुए के हमलों को लेकर लोग दहशत में हैं। मिली जानकारी के अनुसार कपकोट के कन्यूटी निवासी पूरन चंद्र मिश्रा (60) पुत्र पीतांबर मिश्रा मंगलवार शाम करीब 6 बजे घर से कुछ दूरी पर बिनाड़ी नामक स्थान पर स्थित गौशाला में पशुओं को चारा देकर लौट रहे थे। इसी दौरान घात़ लगाकर बैठे तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। तेंदुए ने उनकी बांह और पीठ पर पंजा मार दिया। बुजुर्ग भी जान बचाने के लिए जूझने लगे। करीब 20 सेकेंड तक तेंदुए के साथ उनकी गुत्थम-गुत्था होती रही। तेंदुए ने उनका पंजा भी जख्मी कर दिया। बुजुर्ग के हो-हल्ला मचाने पर ग्रामीणों ने घटनास्थल के लिए दौड़ लगा दी। ग्रामीणों को आते देख तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। पीड़ित का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में उपचार किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. बीएस रावत के अनुसार पीड़ित को उपचार के बाद घर भेज दिया है। सभासद दीपक ऐठानी, पूर्व सभासद गिरीश जोशी, ग्रामीण कैलाश जोशी, केवल जोशी, नंदा बल्लभ जोशी, केदार जोशी, जगन्नाथ जोशी, ख्याली दत्त जोशी आदि ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
--: क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी :- "जख्मी बुजुर्ग की मेडिकल रिपोर्ट मुख्यालय में समिति के पास भेजी जा रही है। मुआवजा देने का फैसला समिति लेगी। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। समूह में बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है। क्षेत्र में गश्त लगाई जाएगी। जरूरत पड़ी तो पिंजरा लगाया जाएगा।"
विज्ञापन
-मनीष कुमार वन क्षेत्राधिकारी कपकोट -: तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया पिंजरा :- धरमघर। धरमघर के पचार गांव के देवीथान तोक में तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने मंगलवार को पिंजरा लगा दिया है। पचार गांव में तेंदुआ लगातार रात को आ धमक रहा है। तेंदुए की गांव में सक्रियता से गांव के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed