फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Eight passengers survived in the Bolero River

बोलेरो नदी में गिरी, बाल-बाल बचे आठ यात्री

Sat, 18 May 2019 11:40 PM IST
दीपक नेगी अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Published by: दीपक नेगी Updated Sat, 18 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
Eight passengers survived in the Bolero River
अल्मोड़ा कौसानी मार्ग में बाबरी के निकट खाई में गिरी जीप। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से गरुड़ की तरफ जा रही एक बोलेरो जीप सोमेश्वर और कौसानी के बीच बाबरी के निकट दुर्घटनाग्रस्त होकर 40 फुट नीचे नदी में जा गिरी। इसे चमत्कार ही माना जा रहा है कि चालक के नियंत्रण खोने के बावजूद बोलेरो बगैर पलटे नदी तक पहुंच गई और नदी में पहुंचने के बाद धीमे से पलटी जिससे बोलेरो में सवार सभी आठ यात्री सकुशल बच गए। उन्हें अस्पताल तक ले जाने की नौबत नहीं आई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बोलेरो जीप संख्या यूके 02 टीए 1666 दिल्ली से गरुड़ की तरफ आ रही थी। अल्मोड़ा-कौसानी मोटर मार्ग पर सोमेश्वर से आगे बाबरी नामक स्थान पर चालक नियंत्रण खो बैठा और
विज्ञापन

जीप सड़क से 40 फुट नीचे नदी की ओर जाने लगी। संयोग से जीप नदी तक पहुंचने तक कहीं नही पलटी। नदी में पहुंचने के बाद जीप धीरे से पलटी जिससे किसी यात्री को खरोंच तक नहीं आई। घटना की जानकारी मिलने पर सोमेश्वर थाने से एसआई भूपेंद्र मेहता, कांस्टेबल मनीष गोस्वामी आदि मौके पर पहुंचे और उन्होंने यात्रियों को दूसरे वाहन से गरुड़ को भेज दिया। जीप में चालक मदन गिरि के अलावा सुरेंद्र गिरि, प्रताप सिंह, धीरज जोशी, विमला देवी, गोपाल गिरि समेत गरुड़ निवासी आठ लोग सवार थे। दुर्घटना के बावजूद  सही सलामत रहे सभी यात्रियों ने भगवान को धन्यवाद दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed