फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Education Department gets 11 new BRC-CRP

Bageshwar News: शिक्षा विभाग को मिले 11 नए बीआरपी-सीआरपी

Wed, 17 Dec 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 17 Dec 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Education Department gets 11 new BRC-CRP
बागेश्वर। जिले के सरकारी स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता और प्रशासनिक कार्यों को रफ्तार देने के लिए शिक्षा विभाग में नियुक्ति प्रक्रिया तेज हो गई है। लंबे समय से रिक्त चल रहे ब्लॉक संदर्भ व्यक्ति और संकुल संदर्भ व्यक्ति के पदों पर जिले में 11 नई नियुक्तियां की गईं हैं। इनमें चार बीआरपी और सात सीआरपी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिले में बीआरपी और सीआरपी के पद रिक्त होने के कारण अब तक विभिन्न स्कूलों के शिक्षकों से ही यह कार्य लिया जा रहा था। इससे न केवल शिक्षकों पर प्रशासनिक कार्यों का बोझ बढ़ गया था बल्कि स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। अब नई नियुक्तियों से शिक्षकों को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्ति मिलेगी और वे अपना पूरा समय शिक्षण कार्य में दे सकेंगे। साथ ही, स्कूलों की मॉनिटरिंग और डेटा फीडिंग जैसे कार्यों में भी तेजी आएगी। शासन से बागेश्वर ब्लॉक में एक बीआरपी और चार सीआरपी की नियुक्ति हुई है। गरुड़ ब्लॉक में दो बीआरपी और तीन सीआरपी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कपकोट ब्लॉक में एक बीआरपी के पद पर नियुक्ति की गई है। जिले में अभी भी सीआरपी के 28 और बीआरपी के दो पद रिक्त चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed