फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   E-rickshaw will start running in Bageshwar soon

बागेश्वर में जल्द दौड़ने लगेंगे ई- रिक्शे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw will start running in Bageshwar soon
बागेश्वर में ट्रायल पर निकला ई रिक्शा। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। बागेश्वर की सड़कों पर जल्द ही ई रिक्शा की सवारी करने को मिलेगी। शनिवार को पालिकाध्यक्ष, परिवहन और पालिका के अधिकारियों की मौजूदगी में नगर की सड़कों में ई रिक्शा का ट्रायल किया गया। सबकुछ ठीक रहा तो एक महीने के भीतर नगर की सड़कों पर ई-रिक्शे चलने लगेंगे।
विज्ञापन

नगरपालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल की पहल पर बागेश्वर नगर में ई रिक्शा चलाने की कवायद काफी समय से चल रही है। करीब छह महीने पहले प्रशासन, लोनिवि और परिवहन विभाग की टीम ने इसके लिए सर्वे किया था। परिवहन विभाग ने ई रिक्शा का ट्रायल लेकर ट्रायल की सीडी संभागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी को भेजने को कहा था। शनिवार को बजरंग मोटर्स की ओर से ट्रायल के लिए ई निशुल्क ई रिक्शा उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, संभागीय परिवहन अधिकारी कृष्ण चंद्र पलड़िया और पालिका के अधिकारियों की मौजूदगी में नगर की सड़कों पर ई रिक्शा का ट्रायल लिया गया। पालिकाध्यक्ष खेतवाल ने बताया कि ट्रायल की सीडी संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय हल्द्वानी भेज दी गई है। अनुमति मिलते ही ई रिक्शा का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए पालिका चार ई-रिक्शा खरीदेगी। ई रिक्शा बिलौना, मंडलसेरा, कठायतबाड़ा और विकास भवन के साथ ही नगर की आंतरिक सड़कों पर चलेंगे। इससे नगर की यातायात व्यवस्था पुख्ता होगी। लोगों को सहूलियत मिलने के साथ ही सस्ती यातायात सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed