{"_id":"58e290634f1c1b4a3e5b55b9","slug":"dustbin-waste-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ेदान खाली, सड़क पर कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ेदान खाली, सड़क पर कूड़ा
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Mon, 03 Apr 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खाली पड़ा कूड़ेदान सड़क पर कूड़ा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक नगरी बागेश्वर और यहां की नदियों को कूड़ा मुक्त बनाने के लिए एक मुहिम चली हुई है। इसके बावजूद कुछ लोग सार्वजनिक स्थलों में गंदगी फैलाकर अभियान को पलीता लगा रहे हैं। हालात यह हैं कि घरों का कूड़ा कूड़ेदान में डालने के बजाय खुले में सड़क किनारे बिखेर दिया जा रहा है।
सरयू की स्वच्छता के बाद इस समय शहर में पवित्र भागीरथी अभियान चला हुआ है। नदियों की सफाई को लेकर कोर्ट के सख्त निर्देशों के बाद जिला प्रशासन और नगरपालिका सफाई व्यवस्था पर विशेष रूप से ध्यान दे रही है। नगर को साफ सुथरा रखने के लिए स्थान स्थान पर कूड़ेदान लगाए जा रहे हैं। लोग कूड़े को नदियों में न फेंकें इसके लिए नगरपालिका की एक निगरानी टीम शाम के समय कूड़ा स्थलों पर नजर रखे हुए हैं। पालिका कर्मी लोगों से कूड़े को कूड़ा दानों में डालने की अपील कर रहे हैं। इसको प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।
इसके बावजूद कुछ लोग घरों का कूड़ा कूड़ेदान में न डालकर सड़क किनारे फेंक रहे हैं। सफाई होने तक इस कूड़े को आवारा जानवर और बंदर बिखेर देते हैं। इससे गंदगी की समस्या और अधिक बढ़ रही है। नगरपालिका के ईओ ईश्वर सिंह रावत ने बताया कि लोगों को स्वच्छता के लिए समझाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र से भी कूड़ा उठाने के लिए रूट चार्ट तैयार किया जा चुका है। इसके बाद भी जो लोग बाज नहीं आएंगे उन पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान पर करोड़ों रुपया खर्च किया जा रहा है। लोगों को सफाई के लिए प्रेरित करने को लेकर स्कूली बच्चों के माध्यम से समय समय पर जागरूकता रैलियां निकाली जाती हैं। अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, व्यापारी सहित विभिन्न वर्गों को भी इससे जोड़ा जा चुका है। इसके बावजूद लोग सफाई व्यवस्था में सहयोग नहीं कर रहे हैं। नगर में आज भी कई लोग घर का कूड़ा छत से पॉलीथिन की थैलियों में बांधकर सड़कों में फेंकते हैं। कई बार यह कूड़ा राहगीरों के ऊपर तक गिर जाता है। जागरूक नगरवासियों ने घरों की बालकनी या छतों से कूड़ा सड़कों या गलियों में फेंकने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।