फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   During SDM's inspection, three cheap ration shops were found closed

Bageshwar News: एसडीएम के निरीक्षण में बंद मिली सस्ते गल्ले की तीन दुकानें

Sat, 24 May 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 24 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
During SDM's inspection, three cheap ration shops were found closed
बागेश्वर नगर में राशन की दुकानों का निरीक्षण करती एसडीएम। संवाद
बागेश्वर। एसडीएम मोनिका ने सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तीन दुकानें बंद पाई गईं। उन्होंने नियमों के विपरीत दुकान बंद रखने वाले विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम मोनिका ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली और दुकानों में ई-पास मशीन के प्रयोग की की स्थिति जांचने के लिए नगर क्षेत्र की सरकारी राशन की दुकानों का निरीक्षण किया। वह पांच दुकानों पर गईं, जिनमें से दो दुकानें ही खुली मिली। उन्होंने बताया कि जो दुकानें खुलीं थी, वहां ई-पास मशीन के माध्यम से ही राशन वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

जो दुकानें बंद थी, उनकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। कहा कि सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों के लिए मंगलवार को साप्ताहिक बंदी नियत है, ऐसे में अन्य दिनों में दुकानें खुली होनी चाहिए। कहा कि सरकार की मंशा प्रत्येक पात्र लाभार्थी को समय पर और पारदर्शी तरीके से राशन उपलब्ध कराना है, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगे भी राशन की दुकानों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed