{"_id":"602d1da98ebc3ee94b35cf07","slug":"due-to-increase-in-fuel-prices-the-cheaper-galla-vendors-are-also-suffering-bageshwar-news-hld41508678","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंधन के दाम बढ़ने से सस्ता गल्ला विक्रेताओं को भी हो रहा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंधन के दाम बढ़ने से सस्ता गल्ला विक्रेताओं को भी हो रहा नुकसान
विज्ञापन
बागेश्वर में डीएसओ को ज्ञापन देते सस्ता गल्ला विक्रेता। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ ने गोदाम से राशन की ढुलाई के लिए मिलने वाले भाड़े को बढ़ाने की मांग की है। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन की प्रति खाद्य आयुक्त, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी को भी भेजी गई है।
सस्ता गल्ला विक्रेताओं का कहना है कि वर्ष 2016 से भाड़ा नहीं बढ़ाया गया र्है। इंधन के दाम बढ़ने से वाहन मालिक किराया बढ़ा रहे हैं। इससे सस्ता गल्ला विक्रेताओं को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। गोदाम से राशन लादने और उतारने का भी भाड़ा नहीं मिल रहा है। विक्रेताओं ने दुकान का किराया, बिजली का बिल, नेट चार्ज आदि का भुगतान करने की मांग की है।
कहा कि उपभोक्ता सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से दाल खरीदना पसंद नहीं कर रहे हैं। जबरन उन्हें दाल देनी पड़ती है। इसके चलते कई बार विवाद भी हो जाता है। दाल बंद कर दी जाए या तो इच्छानुसार दाल के वितरण का नियम लागू किया जाए। सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने इस मामले को जल्द निपटाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संघ के अध्यक्ष गणेश सिंह रावत, कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र आर्या, सचिव अशोक सिंह बिष्ट, उमेद सिंह रावत, पूरन सिंह, बचे सिंह बोरा आदि थे।