{"_id":"69a713f0a9acc26c77027d87","slug":"dubai-abu-dhabi-ajman-return-to-normal-offices-open-schools-online-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-122815-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: दुबई, अबू धाबी, अजमान में सामान्य हैं हालात, ऑफिस खुले, स्कूल ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: दुबई, अबू धाबी, अजमान में सामान्य हैं हालात, ऑफिस खुले, स्कूल ऑनलाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ के लोगों ने बताया किसी तरह का नहीं है भय या खतरा
लोगों को दी है बिना काम के घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
बागेश्वर। मध्य पूर्व एशिया में बने युद्ध के हालात का सामना विदेश में रहने वाले प्रदेश के लोगों को भी करना पड़ रहा है। इजराइल-ईरान युद्ध को देखते हुए यूएई में सरकार ने लोगों को बिना काम के घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। हालांकि वहां स्थिति सामान्य बनी है और रोजमर्रा के कामकाज पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगी है।
दुबई में रहने वाले अल्मोड़ा जिले के हेमू नयाल ने बताया कि सरकार की तरफ से युद्ध के हालात को देखते हुए सावधानी बरतने को कहा गया है। हालांकि रोजमर्रा के कामकाज पर इसका असर नहीं है। कार्यालय खुले हुए हैं। स्कूलों में अवकाश है। अब वायुसेवा भी सुचारू होने लगी है। बताया कि प्रदेश के आठ से दस हजार लोग वहां कार्यरत हैं। किसी प्रकार के खतरे वाली बात फिलहाल नहीं है। अबू धाबी में रहने वाले कमल उपाध्याय ने बताया कि स्कूल अब भी ऑनलाइन मोड पर चल रहे हैं। बाकी किसी प्रकार की बंदिश या परेशानी नहीं है।
अजमान शहर में रहने वाले बागेश्वर जिले के एचसी जोशी ने बताया कि स्थिति सामान्य है। सरकार की ओर से रोजमर्रा के सामान को लेकर एडवाइजरी जारी की है। अधिक सामान खरीदने या स्टाॅक करने पर रोक लगी है। बाकी रोजमर्रा का जीवन सामान्य चल रहा है।