{"_id":"6a4a9c3297b821370d09e555","slug":"drinking-water-supply-in-masjid-gali-has-been-disrupted-for-13-days-residents-are-desperate-for-even-a-drop-of-water-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-126275-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मस्जिद गली 13 दिन से ठप है पेयजल आपूर्ति, बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मस्जिद गली 13 दिन से ठप है पेयजल आपूर्ति, बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग
Sun, 05 Jul 2026 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। नगर के दुग बाजार स्थित मस्जिद गली में पिछले 11 दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप पड़ी हुई है। भीषण उमस और गर्मी के बीच पानी न आने से स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पानी की किल्लत के कारण उनके दैनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं और उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए दूर-दराज के स्रोतों से पानी ढोने को मजबूर होना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार पानी की इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार जल संस्थान के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन विभाग हर बार तकनीकी खराबी का बहाना बनाकर अपना पल्ला झाड़ लेता है। प्रभावित जनता का कहना है कि यदि मुख्य लाइन में कोई बड़ी गड़बड़ी है, तो जब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो जाता। जल संस्थान के ईई अब्दुल रसीद ने बताया कि संबंधित क्षेत्र की पेयजल लाइन में आई खराबी की जांच कराई जा रही है। हमारी तकनीकी टीम पंपिंग व्यवस्था को पूरी तरह सुचारु करने में जुटी हुई है। समस्या का जल्द से जल्द समाधान खोजकर प्रभावित क्षेत्र में नियमित और सुचारु जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। संवाद