फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Drinking water for the villagers to encompass Mondlsera

पेयजल के लिए मंडलसेरा के ग्रामीणों का धरना

Tue, 04 Aug 2015 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर। Updated Tue, 04 Aug 2015 01:28 AM IST
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से लगी ग्राम पंचायत मंडलसेरा के कई तोकों में पीने के पानी की पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति न होने के कारण लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गुस्साए लोगों ने सोमवार को संयुक्त जनकल्याण समिति के बैनर तले कलेक्ट्रेट में धरना दिया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने मांग शीघ्र पूरी न होने पर आंदोलन और तेज करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन


सोमवार सुबह ग्रामीण नारेबाजी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना दिया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि पेयजल संस्थान की योजना से जीतनगर, हरज्यू मंदिर, गढ़िया चौक, सीएमओ ऑफिस, विवेकानंद इंटर कालेज आदि तोकों में तीसरे दिन पानी की आपूर्ति हो रही है। पानी एक घंटे के बाद चला जाता है।
विज्ञापन


 इस कारण उनके सारे काम प्रभावित हो गए हैं। मजबूरी में सरयू के दूषित पानी का सहारा लेना पड़ रहा है। गंदा पानी पीने के कारण बीमारी फैलने की आशंका बनी है। योजना में पहले से ही पानी कम है। बावजूद नए कनेक्शन धड़ल्ले से दिए जा रहे हैं और नई लाइन भी बिछाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पर्याप्त आपूर्ति को लेकर अब तक कई बार आंदोलन किए हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने पानी की आपूर्ति शीघ्र सुचारु न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।


धरना देने वालों में समिति के अध्यक्ष भूपाल सिंह देवली, संरक्षक दीवान सिंह दानू, सचिव हीरा सिंह टाकुली समेत कई अन्य लोग शामिल थे। बाद में प्रशासन के निर्देश पर जल संस्थान के अभियंताओं ने मौके पर आकर आश्वासन दिया इसी के बाद ग्रामीण माने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed