फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Drinking water crisis in half Bageshwar due to breakdown of Jakheda drinking water scheme

जखेड़ा पेयजल योजना टूटने से आधे बागेश्वर में पेयजल संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis in half Bageshwar due to breakdown of Jakheda drinking water scheme
बागेश्वर के श्रीनौला में पानी भरने पहुंचे लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। गर्मी के दिन शुरू भी नहीं हुए नगर में पेयजल संकट गहराने लगा है। जखेड़ा पेयजल योजना की पाइप लाइन टूटने के कारण नगरपालिका क्षेत्र के कई वार्ड दो सप्ताह से पेयजल संकट का सामना कर रहे हैं। नहाने और कपड़े धोने के लिए पानी जुटाने में दिक्कत हो रही है। परेशान लोगों ने जल संस्थान से जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन

जखेड़ा पेयजल योजना से कठायतबाड़ा, ठाकुरद्वारा, घटबगड़, ज्चालादेवी और सैम मंदिर वार्ड के सैकड़ों उपभोक्ताओं को पानी की आपूर्ति की जाती है। लंबे समय से योजना की पाइप लाइन टूटी है। इसके कारण इन इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। उपभोक्ता नौले, धारों से पीने का पानी जुटा रहे हैं। कपड़े धोने, नहाने व अन्य कार्यों के लिए नदी से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। उपभोक्ता गीता देवी, चंपा देवी, लक्ष्मण सिंह, जगदीश चंद्र, तारा दानू, मीनाक्षी आदि ने बताया कि विभाग को कई बार पानी की समस्या के बारे में जानकारी दी गई। इसके बावजूद समस्या का निदान नहीं हो रहा है। उन्होंने जल्द पानी की आपूर्ति सुचारु नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

अड़ौली में एक माह बाद नलों से टपका पानी
बागेश्वर। एक महीने से पेयजल संकट का सामना कर रहे अड़ौली गांव में रविवार को नलों से पानी टपका। करीब तीन घंटे तक पानी की निर्बाध आपूर्ति हुई। सरपंच संगठन के जिलाध्यक्ष पूरन रावल ने बताया कि गांव में जखेड़ा पेयजल योजना से पानी की आपूर्ति होती है। पिछले एक महीने से नल सूखे थे। लोग धारे और नौले से पानी ढोकर ला रहे थे। विभाग को कई बार परेशानी बताने के बाद आखिरकार पंपिंग योजना के माध्यम से लोगों को पानी मिला है। ग्रामीणों ने विभाग लाइन ठीक होने तक इसी तरह से पानी की आपूर्ति करने की मांग की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जखेड़ा पेयजल योजना क्षतिग्रस्त होने के कारण पेयजल किल्लत हो रही है। विभाग सभी स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्था कर पानी की आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास कर रहा है। अड़ौली गांव में भी पंपिंग योजना के माध्यम से पानी दिया जा रहा है। - एमके टम्टा, ईई, जल संस्थान बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed