{"_id":"56eae7b94f1c1b13268b46b2","slug":"drinking-water-corporation-staff-lock-imposed-on-divisional-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल निगम कर्मियों ने खंडीय दफ्तर पर ठोका ताला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल निगम कर्मियों ने खंडीय दफ्तर पर ठोका ताला
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 17 Mar 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन भत्तों का शासनादेश जारी नहीं होने से गुस्साए पेयजल निगम कर्मियों ने बृहस्पतिवार को पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत विभाग के खंडीय कार्यालय में तालाबंदी कर कार्य बहिष्कार किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शासनादेश शीघ्र जारी नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
इससे पूर्व सुबह कर्मचारी जोरदार नारेबाजी करते हुए विभाग के खंडीय कार्यालय पहुंचे और ताला लगा दिया। वक्ताओं ने कहा गत वर्ष 14 दिसंबर को पेयजल मंत्री, मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव, सचिव वित्त और सचिव पेयजल की उपस्थिति में कार्यरत और सेवानिवृत्त कार्मिकों को वेतन भत्तों का लाभ देने का शासनादेश शीघ्र जारी करने पर सहमति बनी थी लेकिन, तीन माह बाद भी शासनादेश जारी नहीं हो सका है।
विज्ञापन
तालाबंदी और कार्य बहिष्कार करने वालों में ऐसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रकाश जोशी, मदन पुरी, जगदीश जोशी, एचसी बेलवाल, मीनू, लक्ष्मी कोरंगा, जीवन पाठक, एनएस सामंत, कैलाश राणा, विशन जनौटी, जय शंकर सिंह राणा, नयन जोशी, चंदन दानू, मनोज खड़का, पूरन जोशी, चनी राम, चंदन दानू, गोविंद मेहता, लीलाधर अंडोला, जीसी जोशी, नंद किशोर पंत और प्रताप सिंह आदि थे।
विज्ञापन