फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Drainage will Hume pipes

खोले जाएंगे 25 साल से बंद कलमठ

Tue, 19 Jul 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)। Updated Tue, 19 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Drainage will Hume pipes
ह्यूमपाइप से होगी जल निकासी - फोटो : अमर उजाला

गरुड़ (बागेश्वर)। व्यापार संघ की ओर से रविवार को किया गया चक्काजाम रंग लाया। प्रांतीय खंड लोनिवि ने 25 साल से बंद कलमठों को दुरुस्त करने के लिए सोमवार के तड़के गरुड़  बाजार में दो ह्यूम पाइप पहुंचाए गए। ह्यूम पाइप पहुंचने से बंद कलमठों से प्रभावित व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। व्यापार संघ के अध्यक्ष अखिल जोशी आजाद की पहल पर गरुड़ बाजार के व्यापारियों ने बंद कलमठों को खोलने के चक्का जाम किया था।

विज्ञापन


व्यापारियों के चक्का जाम से जिला प्रशासन हरकत में आया। प्रांतीय खंड लोनिवि ने के ईई ने आक्रोशित व्यापारियों को आश्वासन दिया था कि बंद कलमठों को शीघ्र खोला जाएगा। सोमवार को लोनिवि ने बंद कलमठों को दुरुस्त करने दो ह्यूम पाइप गरुड़ बाजार में पहुंचाए गए। लोनिवि के ईई ने बताया कि मौसम साफ होते ही गरुड़ बाजार के बंद कलमठों मे ह्यूम पाइप डाले जाएंगे। ईई ने बताया कि टीट बाजार, बैजनाथ के बंद कलमठों को शीघ्र खोला जाएगा।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed