फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Drain-Khunouli road connecting seven villages is not operational

सात गांवों को जोड़ने वाली ढालन-खुनौली सड़क वाहन संचालन लायक नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Drain-Khunouli road connecting seven villages is not operational
बदहाली:बागेश्वर के ढालन से खुनौली गांव को जाने वाली सड़क की ऐसी हो गई है हालत। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। ढालन-खुनौली मार्ग की दशा बेहद खराब है। डामर पूरी तरह से उखड़ चुका है। मार्ग पर फैले कीचड़ में वाहन फंस रहे हैं। सात गांवों को जोड़ने वाले मार्ग पर वाहन चलाना जान को जोखिम में डालने से कम नहीं है। लोग परेशान हैं और मार्ग को सही करने की गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

आठ किमी लंबा मार्ग कई स्थानों पर दलदल में तब्दील हो चुका है। बारिश में तो मार्ग पूरी तरह बंद रहता है। खुनौली, बिलाड़ी, सुन्यूणा, रनकांडा, पैसिया, भतौड़ा और मैठरा गांव के लोगों को रोजमर्रा के काम के लिए मार्ग का इस्तेमाल करना पड़ता है। चार हजार लोग अपनी जान को खतरे में डालकर मार्ग पर चलते हैं। मार्ग की दुर्दशा के बावजूद बड़ी संख्या में खड़िया से लदे वाहन चलते हैं। भारी वाहनों की आवाजाही की वजह से मार्ग को और अधिक नुकसान पहुंचता है। खुनौली के व्यापारी जनार्दन कांडपाल, बिलाड़ी के पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह कार्की और शिक्षक विवेकानंद टम्टा कहते हैं कि मार्ग पर चौपहिया वाहनों को चलाना ही मुश्किल हो गया है, दोपहिया को तो छोड़ ही दें। इधर, लोनिवि के ईई संजय कुमार पांडे ने कहा कि खड़िया से लदे वाहनों के कारण मार्ग को नुकसान पहुंच रहा है। मरम्मत के लिए 16 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। बजट मिलते ही मार्ग की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन

भयूं-गडेरा मार्ग को भी मरम्मत की जरूरत
कपकोट। कपकोट के भयूं-गडेरा मार्ग की भी हालत बदतर है। 17 किमी लंबे मार्ग का 10 किमी हिस्सा कच्चा है। वाहन फंस जाते हैं। गडेरा निवासी रमेश सिंह गढ़िया, विनोद सिंह गढ़िया, सुरेश सिंह गढ़िया का कहना है कि मार्ग की देखरेख के प्रति लोनिवि उदासीन हो गया है। मार्ग को मरम्मत की जरूरत है। यदि कोई कदम नहीं उठाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed