{"_id":"5f53ccae8ebc3e615c284e81","slug":"dr-kandpal-given-president-award-bageshwar-news-hld3959059157","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. कांडपाल को राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. कांडपाल को राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा
विज्ञापन
बागेश्वर में डॉ. केवलानंद कांडपाल को राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान करते डीएम। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए राजकीय हाईस्कूल पुड़कुनी (कपकोट) के प्रधानाचार्य डॉ. केवलानंद कांडपाल को राष्ट्रपति पुरस्कार से नवाजा गया।
जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में डीएम विनीत कुमार ने डॉ. केवलानंद को राष्ट्रपति शिक्षक पुरस्कार स्वरूप मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया। उन्होंने डॉ. केवलानंद को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दीं। बताया कि डॉ. केवलानंद ने विद्यालय के लिए निशुल्क भूमि उपलब्ध कराने के साथ ही विद्यालय छोड़ चुकीं छात्राओं को फिर से विद्यालय में प्रवेश दिलाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। इसी का प्रतिफल है कि उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
उन्होंने इसे जिले के लिए गौरव बताया। कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण होता है, जो समाज को नई दिशा दिखाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डीएम ने कहा कि हमें ऐसे शिक्षकों की जरूरत है, जो विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए कार्य करें। उन्होंने डॉ. कांडपाल प्रेरणा लेने की अपील की। कार्यक्रम में प्रभारी सीईओ प्रमोद तिवारी, डीईओ बेसिक पद्मेंद्र सकलानी समेत शिक्षक डॉ. केवलानंद के परिजन मौजूद थे।