{"_id":"60ad319c8ebc3e34f67eb705","slug":"don-t-know-when-the-card-will-be-online-and-when-it-will-get-ration-bageshwar-news-hld425494564","type":"story","status":"publish","title_hn":"न जाने कार्ड कब ऑनलाइन होगा और कब राशन मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न जाने कार्ड कब ऑनलाइन होगा और कब राशन मिलेगा
विज्ञापन
बागेश्वर। राशनकार्डों की ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी न होने से जिले के कई उपभोक्ताओं को कई महीनों से राशन नहीं मिल रहा है। स्मार्ट राशन कार्ड में कई प्रकार की खामियां सामने आ रही है। इसे ठीक कराने के लिए लोग जिला पूर्ति कार्यालय के चक्कर लगाते थक गए हैं, लेकिन फिर भी समस्या का समय पर समाधान नहीं हो पा रहा है। राशन कार्ड ऑनलाइन न होने से लोगों को मुफ्त राशन का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। बीपीएल और अंत्योदय कार्डधारकों ने कोरोना के बीच सरकार की ओर से दिए जा रहे मुफ्त राशन को पुराने राशनकार्ड के आधार पर देने की मांग की है।
कोविड कर्फ्यू के बीच भी लोग राशनकार्ड संबंधी परेशानियों को लेकर दूर-दराज के क्षेत्रों से दोगुना किराया देकर जिलापूर्ति कार्यालय पहुंच रहे है। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि राशनकार्ड की ऑनलाइन प्रक्रिया से उन्हें राशन नहीं मिल रहा है। पुराने कार्डों में परिवार के सभी सदस्यों के नाम चढे़ थे। जबकि नए बनकर आ रहे स्मार्ट राशनकार्ड में एक ही का नाम लिखा आ रहा है। बीपीएल श्रेणी के कार्ड एपीएल श्रेणी में बनकर आ रहे हैं।
राशन कार्ड लगातार ऑनलाइन किए जा रहे हैं। श्रेणी के अनुरूप राशन कार्ड बने हैं। जिनको राशन कार्ड संबंधी परेशानी है, वह कार्यालय आकर जांच करा सकते हैं। कर्मचारी लोगों की समस्या का समाधान कर रहे हैं। - अरुण कुमार वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी (बागेश्वर)