फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Doli became the support of life of sick elderly woman

Bageshwar News: बीमार बुजुर्ग महिला की जिंदगी का सहारा बनी डोली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Doli became the support of life of sick elderly woman
कपकोट(बागेश्वर)। बड़ेत ग्राम पंचायत के कफलानी तोक के ग्रामीण सड़क न होने का दंश झेल रहे हैं। शुक्रवार की रात गांव निवासी एक बुजुर्ग महिला की तबीयत खराब हो गई। गांव में सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों ने बुजुर्ग महिला को डोली के सहारे छह किमी दूर सड़क तक पहुंचाया गया। महिला का कपकोट सीएचसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण हिना देवी (65) बीते लंबे समय से बीमार चल रही थी। शुक्रवार की रात उनकी तबीयत अधिक बिगड़ने लगी। गांव में सड़क नहीं होने से महिला को देर रात अस्पताल ले जाना संभव नहीं था। शनिवार की सुबह ग्रामीण उमेश दानू, कुंदन दानू, सुंदर कुमल्टा, दिनेश, बद्री गोस्वामी ने महिला को डोली के सहारे बांसे के समीप सड़क तक पहुंचाया। बुजुर्ग महिला के पुत्र दिनेश ने बताया कि पिताजी के निधन होने के बाद से उनकी मां लगातार बीमार रहती हैं। उन्हें कई बार पहले भी डोली से सड़क तक लाया गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि वह लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे हैं। अब तक गांव के लिए सड़क नहीं बन पाई है। महिला को सड़क से टैक्सी वाहन में 13 किमी दूर सीएचसी कपकोट में भर्ती कराया गया है। सीएचसी कपकोट में तैनात चिकित्सक डॉ. प्रतीक ने बताया कि मरीज को लंबे समय से बुखार आने और कमजोरी होने की शिकायत थी। जांच में ब्लड प्रेशर कम पाया गया। फिलहाल महिला को दवाइयां देकर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


.........कोट
बड़ेत-कफलानी सड़क के लिए प्रथम चरण की स्वीकृति मिल चुकी है। वन भूमि हस्तांतरण के लिए फाइल भारत सरकार को भेजी गई है। डीपीआर गठन भी कर दिया गया है। वन भूमि में सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने के बाद सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

.......सुरेश गढि़या, विधायक कपकोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed