{"_id":"58b3133d4f1c1bcd56830e05","slug":"dofadh-in-bootlegging-swing","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोफाड़ क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा जोरों पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोफाड़ क्षेत्र में अवैध शराब का धंधा जोरों पर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Sun, 26 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुंगर घाटी के दोफाड़, मणीगांव में अवैध शराब का धंधा जोरों पर है। शराबियों के कारण महिलाओं, छात्राओं का सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। पुलिस को सूचित करने के बाद भी अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई न होने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। महिला मंगल दल ने प्रशासन के इस रवैये के खिलाफ आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी है।
गांव की महिला मंगल दल अध्यक्ष पुष्पा देवी ने बताया कि दोफाड़, माणीगांव में शराब की अवैध रूप से बिक्री हो रही है। मजदूर वर्ग अपनी गाढ़ी कमाई शराब में लुटा रहा है। युवा पीढ़ी भी नशे के आगोश में डूब रही है। शराब पर कोई अंकुश न लगने से शराबी दिन रात गांव का शांत माहौल बिगाड़ रहे हैं। शराबियों की अभद्रता के कारण महिलाओं का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है।
उनका आरोप है कि इस संबंध में कई बार रीमा पुलिस चौकी को सूचित किया जा चुका है। इसके बाद भी अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। महिला मंगल दल ने कहा है कि यदि शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की जाती है तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।