फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Documentary on Saru's Sarumul

सरयू के सरमूल पर बन रही डॉक्यूमेंट्री 

Sun, 15 Oct 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर। Updated Sun, 15 Oct 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Documentary on Saru's Sarumul
सरमूल डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग करते कलाकार।  - फोटो : amar ujala

सरयू नदी के उद्गम स्थल सरमूल पर डॉक्यूमेंट्री बनाई जा रही है। शिक्षक दयाल कुमल्टा अपने प्रयासों से डॉक्यूमेंट्री बना रहे हैं। रविवार को सरयू-गोमती संगम से डॉक्यूमेंट्री बनाने का काम शुरू किया गया।

विज्ञापन


बता दें कि सरयू नदी का उद्गम स्थल कपकोट के उच्च हिमालयी क्षेत्र सरमूल में स्थित है। सरमूल को पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग को लेकर पिछले दिनों क्षेत्रवासियों की ओर से पद यात्रा भी निकाली गई थी। सरमूल के विकास को लेकर लगातार प्रयास कर रहे शिक्षक दयाल कुमल्टा अब सरमूल को पहचान दिलाने के लिए डॉक्यूमेंट्री तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


रविवार को सरयू संगम पर डॉक्यूमेंट्री के लिए एक गीत ‘आओ प्यारे भारतवासी सरयू के दर्शन के लिए...’ का फिल्मांकन किया गया। डॉक्यूमेंट्री के लिए मुंबई से आए कैमरामैन मनोज रावत फिल्मांकन कर रहे हैं। विभिन्न स्थानों से कलाकार भी बुलाए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed