फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Doctors transfered in hospitals.

Bageshwar News: अल्मोड़ा से 14 डाॅक्टर के तबादले, मिला एक डॉक्टर

Tue, 13 Jun 2023 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 13 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Doctors transfered in hospitals.
पहले से ही चिकित्सकों की कमी से जूझ रही जिले की छह लाख की आबादी को परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अल्मोड़ा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के दावों को झटका लगा है। जिले से एक साथ 14 चिकित्सकों के तबादले कर दिए गए हैं। इनके सापेक्ष महज एक डॉक्टर की नियुक्ति हुई है। पहले से ही चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे सरकारी अस्पतालों में तबादले के बाद डॉक्टर कम हो गए हैं जिससे स्वास्थ्य विभाग के साथ छह लाख की आबादी को परेशानी हो रही है। अल्मोड़ा जिले में सात पीएचसी, नौ सीएचसी और 59 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित होते हैं। जिले की छह लाख से अधिक की आबादी को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं। इन अस्पतालों में चिकित्सकों के 290 पद स्वीकृत हैं। इसके बावजूद 110 पद सालों से रिक्त हैं। इसी बीच जिले से 14 चिकित्सकों का स्थानांतरण कर दिया गया है। इसके सापेक्ष महज एक डॉक्टर को जिले में तैनाती मिली है। ऐसे में पहले से ही डाॅक्टर की कमी के कारण बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओं से जूझ रहे जिले के लोगों की उम्मीदों को झटका लगा है। एक साथ बड़ी संख्या में चिकित्सकों के तबादले और उनके स्थान पर तैनाती नहीं होने से स्वास्थ्य विभाग और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संवाद


रानीखेत उप जिला चिकित्सालय से छह चिकित्सकों का स्थानांतरण
अल्मोड़ा। कुमाऊं और गढ़वाल की सीमा पर स्थित रानीखेत उप जिला चिकित्सालय से एक साथ छह चिकित्सकों का स्थानांतरण हुआ है। यहां एक डॉक्टर की भी तैनाती नहीं हुई है। ऐसे में यहां की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने लगी हैं जिससे मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन


कोट-
जिले से 14 चिकित्सकों का स्थानांतरण हुआ है। इसके सापेक्ष जिले में एक डॉक्टर की तैनाती हुई है। तबादलों और तैनाती का निर्णय शासन स्तर पर ही लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।

फोटो- 12 एएलएम 16 पी- जिला अस्पताल अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed