फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Do not be negligent in construction work: DM

निर्माण कार्य में न बरतें लापरवाही : डीएम

Fri, 20 Jun 2025 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 20 Jun 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Do not be negligent in construction work: DM
बागेश्वर के जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान मरीजों से संवाद करते डीएम। संवाद
बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने बालीघाट-दोफाड़-धरमघर-कोटमान्य मोटर मार्ग पर चल रहे वन टाइम मेंटनेंस का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और सड़क की मजबूती पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सड़क पर 9,72,47,000 रुपये से लोनिवि कपकोट सुधारीकरण का कार्य करा रहा है। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान डीएम भटगांई ने सभी कार्य गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराने को कहा। प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता की जांच के बाद ही उसका उपयोग करने के निर्देश दिए। कहा कि सड़क की मजबूती, स्थायित्व और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। सड़क पर दीवार और स्क्रबर का कार्य पूरा हो गया है। वर्तमान में सतह सुधार का काम चल रहा है। इस मौके पर एई विनोद कुमार, एएई दीपक उप्रेती मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed