फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM sir, when will the work of oxygen generation plant begin

डीएम साहब, कब होगा ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का काम शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
DM sir, when will the work of oxygen generation plant begin
बागेश्वर। बागेश्वर जिला अस्पताल में शासन स्तर से ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने की मंजूरी तो मिल गई। कुछ रोज पहले डीएम विनीत कुमार ने दो दिन में प्लांट लगाने का काम शुरू किए जाने की बात कही थी लेकिन चार दिन बीतने के बाद भी निरीक्षण करने वाली टीम नहीं पहुंच सकी है। इस कारण प्लांट लगाने का काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल बागेश्वर और सीएचसी कपकोट में ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने की तैयारी चल रही है। डीएम विनीत कुमार ने 20 मई को हुई बैठक में बताया था कि शासन स्तर से ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने की मंजूरी मिल गई है। दो दिन के भीतर जिला अस्पताल में 400 एलपीएम क्षमता प्लांट का काम शुरू हो जाएगा। फिलहाल ऐसा कुछ होते नजर नहीं आ रहा है। कार्यदायी संस्था सीपीडब्ल्यूडी की टीम बीते मंगलवार को प्लांट लगने वाले स्थल का निरीक्षण करने वाली थी, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी टीम निरीक्षण के लिए नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन

सवाल यही है कि प्लांट के लिए का निरीक्षण ही नहीं हो सका है, तो प्लांट लगेगा कैसे? समय पर निरीक्षण न होने से प्लांट लगाने में देरी हो रही है। जबकि जिले में कोविड रोगियों के लिए ऑक्सीजन की खपत बढ़ते जा रही है। रोजाना 40-50 ऑक्सीजन सिलिंडर भराने के लिए रुद्रपुर और हल्द्वानी भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम खराब होने के चलते कार्यदायी संस्था की टीम प्लांट का निरीक्षण करने नहीं आई पाई। टीम कब निरीक्षण करने पहुंचेगी यह अभी स्पष्ट नहीं है। - सीएमओ डॉ. बीडी जोशी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed