फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM issued show cause notice to the executive engineers absent in the meeting

डीएम ने बैठक में अनुपस्थित अधिशासी अभियंताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
DM issued show cause notice to the executive engineers absent in the meeting
बागेश्वर के राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का निरीक्षण करते डीएम। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सड़क निर्माण एजेंसियों से जुड़े इंजीनियरों की अनुपस्थिति से नाराज डीएम विनीत कुमार ने संबंधित ईओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीएम ने कई इंजीनियरों का वेतन भी रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डीएम की अध्यक्षता में समिति की बैठक हुई। इसमें लोनिवि कपकोट के ईई संजय कुमार पांडेय अनुपस्थित थे। पीएमजीएसवाई, विश्वबैंक डिवीजन के साथ ही अन्य सड़क निर्माण एजेंसियों के ईई भी बैठक में उपस्थित नहीं थे। उन्होंने सहायक अभियंताओं को बैठक में भेज दिया। डीएम ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सभी अधिकारियों का वेतन रोकने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अधिकारी स्वयं बैठक में उपस्थित न होकर अपने प्रतिनिधियों को भेज देते हैं। जिन्हें बैठक से संबंधित बिंदुओं के बारे में पूरी जानकारी नहीं रहती है। इससे स्पष्ट जानकारी प्राप्त नहीं हो पाती है। वहां पर एसडीएम गरुड़ राजकुमार पांडेय, एसीएमओ एनएस टोलिया, सीओ शिवराज सिंह राणा, एआरटीओ निखिल शर्मा, हरीश रावल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के भोजन का टेंडर निरस्त
बागेश्वर। डीएम विनीत कुमार ने बृहस्पतिवार को बहुली स्थित राजीव गांधी नवोदय विद्यालय का निरीक्षण किया। डीएम ने पीटीए की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए भोजन के ठेकेदार का अनुबंध निरस्त कर दिया है। उन्होंने महिला समूहों के माध्यम से भोजन व्यवस्था कराने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) से प्रस्ताव भी मांगा है।
निरीक्षण के दौरान पीटीए अध्यक्ष मुरलीधर जोशी ने डीएम को बताया कि स्कूल के छात्रावास की छत से पानी का रिसाव हो रहा है। सभी कमरों में सीलन है। बच्चों को मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। विद्यालय में शौचालय की स्थिति भी ठीक नहीं है।

इसके बाद डीएम ने स्कूल के प्राचार्य शशि प्रकाश यादव और डीईओ पदमेंद्र सकलानी से भोजन की व्यवस्था कर रहे ठेकेदार का टेंडर निरस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने छत से पानी रिसाव और शीलन दूर करने के लिए टिनशेड तैयार करने के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने खराब सीसीटीवी कैमरों को ठीक करने के निर्देश भी दिए। वहां पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, ईई ग्रामीण निर्माण विभाग रमेश चंद्रा, ईई जल संस्थान सीएस देवड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed