{"_id":"67e6e2c8961bdb5bbc07b452","slug":"dm-has-done-inspection-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-114404-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: गलत और अनियमित बिल भेजने पर डीएम ने लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: गलत और अनियमित बिल भेजने पर डीएम ने लगाई फटकार
Fri, 28 Mar 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। डीएम आशीष भटगांई ने जल संस्थान कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची। उन्होंने विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को गलत और अनियमित बिल भेजे जाने पर नाराजगी जताई। अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए भविष्य में इस तरह की गड़बड़ियों पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को डीएम भटगांई ने कार्यालय में फाइलों के रखरखाव, उपस्थिति रजिस्टर, बायोमेट्रिक प्रणाली, गार्ड फाइल, उपकरणों की स्थिति और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन शिकायत निवारण पंजिका की जांच की। उपभोक्ताओं के अधिक बिल आने की शिकायत को देखते हुए विभाग की बिलिंग प्रक्रिया को जांचा। उन्होंने अधिकारियों से बिलिंग प्रणाली को पारदर्शी, तर्कसंगत और जनहितकारी बनाने के लिए कहा। उपभोक्ताओं को दिए गए गलत बिलों को सही करने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी की गुणवत्ता मापने की विधि की समीक्षा की। तकनीकी उपकरणों को भी देखा। अधिकारियों को पानी की आपूर्ति को सही तरीके से मापने और लोगों को स्वच्छ जलापूर्ति करने के निर्देश दिए।
जल संस्थान के बाद उन्होंने उत्तराखंड वन विकास निगम कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाएं, कर्मचारियों की उपस्थिति, फाइलों के रखरखाव और अन्य प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों को कार्यालय में अनुशासन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। कार्य में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।