{"_id":"57a22ac54f1c1b54762b9daf","slug":"dm-danpur-about-problems-with-hoop","type":"story","status":"publish","title_hn":"दानपुर की समस्याओं को लेकर डीएम को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दानपुर की समस्याओं को लेकर डीएम को घेरा
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
डीएम का घेराव करते मल्ला दानपुर के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कपकोट ब्लॉक के तल्ला और मल्ला दानपुर क्षेत्र की समस्याएं हल न होने से गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को जोरदार नारेबाजी के साथ जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम का घेराव किया। सभा में वक्ताओं ने समस्याओं का एक सप्ताह के भीतर समाधान न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
बुधवार को तल्ला और मल्लादानपुर क्षेत्र के लोग तोली सीट के जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानूूूू के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के बाद उन्होंने डीएम भूपाल सिंह मनराल का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। सभा में वक्ताओं ने कहा कि पीएमजीएसवाई की रिखाड़ी- बाछम- बदियाकोट, कपकोट- कर्मी, कर्मी- बघर सड़क लंबे समय बंद पड़े हैं। मुनार बैंड से तरसाल- पतियासार सड़क और कपकोट -पोथिंग सड़क का काम गुणवत्तापूर्वक नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
आदर्श राइंका कर्मी, राइंका सोराग, खाती, बदियाकोट, सोंग, बघर, सूपी और राउमावि पोथिंग में शिक्षकों और प्रधानाचार्यों के पद लंबे समय से खाली हैं जिससे बच्चों की पढ़ाई चौपट हो गई है। प्राइमरी स्कूल बाछम में 90 बच्चों पर एक शिक्षक जबकि राजूहा बाछम में 75 बच्चों पर सिर्फ दो ही शिक्षक तैनात हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोथिंग और बदियाकोट में डाक्टर नहीं हैं जबकि तीख, बघर, सूपी, मिकिलाखल्पटा में एएनएम और फार्मेसिस्ट नहीं हैं। ब्लाक के कई हिस्सों में शराब की अवैध तस्करी जोरों पर है।
विज्ञापन
वर्ष 2013 में आई आपदा से पिंडर नदी में बहे पुलों में तीख, सोराग, बाछम, खाती और रिटिंग का निर्माण नहीं होने के कारण ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। शरण गांव के लिए स्वीकृत शरण कर्मी और बघर तोली किमी आठ का निर्माण शीघ्र नहीं होने से ग्रामीणों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
जिपं सदस्य दानू ने चेेतावनी दी कि यदि से आदर्श राइंका कर्मी समेत अन्य विद्यालयों में शीघ्र शिक्षकों और प्रधानाचार्यों की शीघ्र तैनाती नहीं हुई तो उनमें तालाबंदी कर दी जाएगी। जुलूस और घेराव में ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, ज्येष्ठ प्रमुख हरीश शाही, जिपं सदस्य भागीरथ देवी, बीडीसी सदस्यों में महिपाल दानू, शेर सिंह बिष्ट, नंदन दोबड़िया, प्रकाश जोशी, ग्राम प्रधानों में हंशा ड्याराकोटी, राधिका देवी, दानपुर सेवा समिति के अध्यक्ष दीवान सिंह दानू, भजन सिंह, राजू दानू, टिकर सिंह समेत स्कूली बच्चे शामिल थे।