{"_id":"b9de9122e7b5626d7194a26330cf9627","slug":"dm-claimed-social-welfare-department-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाधिकारी ने ली समाज कल्याण विभाग की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाधिकारी ने ली समाज कल्याण विभाग की बैठक
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर।
Updated Fri, 18 Sep 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज कल्याण विभाग की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल ने सभी योजनाओं की राशि का समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पुत्री विवाह मद में जिले भर से आए 302 आवेदनों में 289 आवेदनों को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी भूपाल सिंह मनराल ने कहा कि समाज कल्याण विभाग के माध्यम से विभिन्न प्रकार की पेंशन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई हैं। इन योजनाओं की राशि का समय पर भुगतान नहीं होने से अनावश्यक रूप से लोगों में रोष पनपता है।
विज्ञापन
इस मौके पर पुत्री की शादी के मद में 302 आवेदन पेेश किए गए, इनमें से 289 को बैठक में मंजूरी दी गई। इनमें से 75 आवेदकों को 50 हजार की दर से 37.50 हजार रुपये भुुगतान के लिए स्वीकृत किए गए।
विज्ञापन
विधवा पुत्री विवाह केेे सात आवेदनों के लिए साढे़ तीन लाख, अनुसूचित जाति की पुत्री के विवाह के एक आवेदन के लिए 50 हजार रुपये स्वीकृत किए गए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी पीवी सिंह ने वर्तमान वित्तीय वर्ष मेें प्राप्त राशि और विभिन्न योजनाओं के मानकों के बारे में बताया।
बैठक में सीडीओ हिमांशु जोशी, एसडीएम फींचा राम चौहान, तहसीलदार पीएस मेहरा, सांसद प्रतिनिधि गीता ऐठानी, विधायक प्रतिनिधि वकील चामू सिंह देवली आदि ने भाग लिया।