फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   DM angry at the slow progress of forest land transfer

वन भूमि हस्तांतरण की धीमी प्रगति पर डीएम नाराज

Sun, 30 Apr 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर Updated Sun, 30 Apr 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 
वन भूमि हस्तांतरण संबंधी मामलों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए सभी विभागों को एक सप्ताह के भीतर वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने हस्तांतरण संबंधी कार्रवाई पूरी होने पर आनलाइन कर नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा।

वन भूमि हस्तांतरण संबंधी बैठक में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने लंबित प्रकरणों की विभाग वार समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा कि जिला स्तर पर जो भी वन भूमि हस्तांतरण संबंधी मामले प्राप्त होते हैं उन पर तेजी से काम करते हुए वन विभाग, शासन और नोडल स्तर पर भेजने की कार्यवाही करें। उन्होंने अधिकारियों को जिले में भूमि हस्तांतरण के जितने भी प्रकरण विवाद या किसी अन्य कारणों से लंबित है उन्हें संयुक्त निरीक्षण कर शीघ्र निस्तारित करने का प्रयास करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 डीएम ने अधिकारियों को भूमि हस्तांतरण के मामलों में की गई कार्रवाई से अगली बैठक में अवगत कराने को कहा। बैठक में लोनिवि, पीएमजीएसवाइ के अधिकारियों को मुख्य मार्ग से गुजरने वाले लिंक मोटर मार्गों के आरंभ स्थल पर दूरी और स्थान संबंधी साइन बोर्ड लगाने के लिए  निर्देशित किया गया। बैठक में डीएसपी महेश चंद्र जोशी, ईई पीएमजीएसवाइ राजेंद्र प्रसाद, ईओ पालिका ईश्वर सिंह रावत, सहायक अभियंता सौरभ कुमार, एसडीओ वन सत्येंद्र नाथ त्रिपाठी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed