{"_id":"683208aa7e6ac779a3030fd3","slug":"district-sainik-welfare-officer-arrested-taking-50-thousand-bribe-bageshwar-news-c-231-1-ha11012-115840-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जिला सैनिक कल्याण अधिकारी 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जिला सैनिक कल्याण अधिकारी 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार
Sat, 24 May 2025 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 24 May 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार सैनिक कल्याण अधिकारी सुबोध शुक्ला। स्रोत- विजिलेंस टीम
बागेश्वर। विजिलेंस टीम ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुबोध शुक्ला को 50 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। वह उपनल से तैनात एक कर्मचारी से अनुबंध बढ़ाने के नाम पर रुपये ले रहा था।
शनिवार को विजिलेंस की टीम जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय पहुंची। उन्होंने यहां उपनल से तैनात कर्मचारी का अनुबंध बढ़ाने के नाम पर 50 हजार रुपये लेते हुए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को गिरफ्तार किया। उपनल से तैनात कर्मचारी कैलाश चंद्र पंत का कहना है कि उनका 11 माह का अनुबंध होता है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनुबंध बढ़ाने के नाम पर 50 हजार रुपये की डिमांड कर रहा था। विजिलेंस टीम के सीओ अनिल सिंह मनराल ने शिकायत मिलने के बाद ट्रैप टीम का गठन किया।
ट्रैप टीम ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुबोध शुक्ला सेवानिवृत्त कर्नल निवासी ग्राम रामपुर, पोस्ट बिरसिंघुपर पाली बांधीगढ़ जिला उमरिया मध्य प्रदेश हाल स्वासी गेस्ट हाऊस सैनिक कल्याण कार्यालय बागेश्वर को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में कार्रवाई की जा रही है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने घूस मांगने वाले अधिकारी कर्मचारी की शिकायत हेल्प लाइन नंबर 1064 और 9456592300 नंबर पर करने को कहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
पहले कर रहा था 90 हजार रुपये की डिमांड
उपनल से तैनात कर्मचारी का कहना है कि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनुबंध बढ़ाने के नाम पर पहले 90 हजार रुपये की डिमांड कर रहा था। किसी तरह वह 50 हजार रुपये में माना। उन्होंने घूस लेने की शिकायत विजिलेंस की टीम को की थी। जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। संवाद