फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   District Sainik Welfare Officer arrested red handed while taking a bribe of Rs 50 thousand in bageshwar

Bageshwar News: जिला सैनिक कल्याण अधिकारी 50 हजार घूस लेते गिरफ्तार, पहले 90 हजार रुपये की कर रहा था डिमांड

Sat, 24 May 2025 03:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर
अमर उजाला नेटवर्क, बागेश्वर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 24 May 2025 03:20 PM IST
सार

बागेश्वर में विजिलेंस टीम ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुबोध शुक्ला को 50 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
District Sainik Welfare Officer arrested red handed while taking a bribe of Rs 50 thousand in bageshwar
रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया कर्नल सुबोध शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागेश्वर जिले में विजिलेंस टीम ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुबोध शुक्ला को 50 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। वह उपनल से तैनात एक कर्मचारी से अनुबंध बढ़ाने के नाम पर रुपये ले रहा था।

विज्ञापन

शनिवार को विजिलेंस की टीम जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय पहुंची। उन्होंने यहां उपनल से तैनात कर्मचारी का अनुबंध बढ़ाने के नाम पर 50 हजार रुपये लेते हुए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को गिरफ्तार किया। उपनल से तैनात कर्मचारी कैलाश चंद्र पंत का कहना है कि उनका 11 माह का अनुबंध होता है। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनुबंध बढ़ाने के नाम पर 50 हजार रुपये की डिमांड कर रहा था। विजिलेंस टीम के सीओ अनिल सिंह मनराल ने शिकायत मिलने के बाद ट्रैप टीम का गठन किया।

विज्ञापन

ट्रैप टीम ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुबोध शुक्ला सेवानिवृत्त कर्नल निवासी ग्राम रामपुर, पोस्ट बिरसिंघुपर पाली बांधीगढ़ जिला उमरिया मध्य प्रदेश हाल स्वासी गेस्ट हाऊस सैनिक कल्याण कार्यालय बागेश्वर को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में कार्रवाई की जा रही है। निदेशक सतर्कता डॉ. वी मुरूगेशन ने ट्रैप टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने घूस मांगने वाले अधिकारी कर्मचारी की शिकायत हेल्प लाइन नंबर 1064 और 9456592300 नंबर पर करने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले कर रहा था 90 हजार रुपये की डिमांड
उपनल से तैनात कर्मचारी का कहना है कि जिला सैनिक कल्याण अधिकारी अनुबंध बढ़ाने के नाम पर पहले 90 हजार रुपये की डिमांड कर रहा था। किसी तरह वह 50 हजार रुपये में माना। उन्होंने घूस लेने की शिकायत विजिलेंस की टीम को की थी। जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed