{"_id":"8eac758184a245a54c7d89d2f6e98c60","slug":"district-level-sports-competition-launched-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
ब्यूरो /अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मैदान में युवा कल्याण, प्रांतीय रक्षक दल विभाग की अंडर 16 बालक, बालिका, महिला ओपन तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष गीता रावल ने किया। उन्होंने ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली।
विज्ञापन
पिछले वर्ष की बालिका चैंपियन निशा आर्या को मशाल सौंपी। निशा ने मशाल लेकर मैदान की परिक्रमा की। इसके साथ शुरू हुई आठ सौ मीटर दौड़ के बालक वर्ग में गरुड़ के ललित, धीरज, बालिका वर्ग में गरुड़ की रंजना भरड़ा, जुबैदा खान, महिला ओपन में गरुड़ की कविता, आरती क्रमश: पहले, दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता जिला युवक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र खेतवाल ने की। युवा कल्याण अधिकारी शांतिप्रकाश आर्य ने विभाग के कार्यक्रमों की जानकारी दी। जयंत सिंह भाकुनी ने संचालन किया। वहां चित्रा पांडे, गणेश धपोला, चंदन कोरंगा, संजय खेतवाल, देवी दत्त पांडे आदि थे।
विज्ञापन