फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   district headquarter water crisis

Bageshwar News: बागेश्वर जिला मुख्यालय ही जल संकटग्रस्त

Wed, 15 Mar 2023 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 15 Mar 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
district headquarter water crisis
बागेश्वर। गर्मी के आगाज के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। स्रोतों पर पानी कम होने लगा है। बागेश्वर का जिला मुख्यालय वर्षभर ही पानी की किल्लत से जूझता है। गर्मियों में हालात और विकट हो जाएंगे। यह हालात तब हैं जब जिला मुख्यालय में दो सदानीरा नदियां सरयू और गोमती बहती हैं।
विज्ञापन



करीब 30 हजार आबादी वाले बागेश्वर नगर को हर रोज 5.5 एमएलडी पानी की जरूरत है। मंडलसेरा, जखेड़ा, अमसरकोट, बिलौना आदि पेयजल योजनाओं से केवल तीन एमएलडी पानी मिल पाता है यानी जिला मुख्यालय में हर रोज ढाई एमएलडी पानी की कमी है।
विज्ञापन



जिला मुख्यालय के मंडलसेरा, भुल्यूड़ा, तहसील रोड के इलाके, मजियाखेत, सैंज समेत कई इलाके पानी के संकट से जूझ रहे हैं। इन इलाकों को एक दिन छोड़कर पानी दिया जाता है। इन इलाकों के लोग सुबह से शाम तक पानी का इंतजाम करने में लगे रहते हैं। जिला मुख्यालय के लिए वर्ष 2019 से 3.7 एमएलडी की मंडलसेरा पंपिंग पेयजल योजना बन रही है। योजना का अधिकांश काम पूरा हो गया है। वन भूमि का निस्तारण न होने के कारण योजना का मुख्य टैंक नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पेयजल निगम के ईई वीके रवि का कहना है कि वन भूमि निस्तारण के लिए प्रस्ताव भारत सरकार के नोडल को भेजा गया है। वन भूमि निस्तारित होते ही मुख्य टैंक का निर्माण कर दिया जाएगा। इस योजना का काम पूरा होने पर जिला मुख्यालय की पेयजल किल्लत फिलहाल दूर हो जाती। उधर, जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी का कहना है कि पानी की कमी के कारण कई इलाकों को रोस्टर के हिसाब से पानी दिया जाता है। गर्मियों में पेयजल संकटग्रस्त इलाकों को टैंकरों से पानी दिया जाएगा।

जिले के पेयजल संकटग्रस्त इलाके बागेश्वर जिले के कांडा, जेठाई, फल्यांटी, लोब समेत तमाम इलाके पानी की कमी से जूझ रहे हैं। कांडा और जेठाई के लिए वर्तमान में पंपिंग पेयजल योजनाओं का निर्माण हो रहा है।

बास्ती क्षेत्र के नौ पेयजल स्रोतों पर कम हुआ पानी
बागेश्वर। गर्मी का आगाज होते ही जिले के बास्ती ग्राम पंचायत को पेयजल आपूर्ति करने वाले नौ जल स्रोतों पर पानी की कमी होने लगी है। पानी की कमी से लोगों की दिक्कतें बढ़नी शुरू हो गई हैं। बास्ती और द्वारी में 134 परिवार हर साल गर्मियों में पेयजल संकट का सामना करते हैं। बास्ती के लिए तीन जल स्रोतों से, द्वारी के 6 स्रोतों से पानी की आपूर्ति की जाती है। गर्मी का आगाज होते ही 6 स्रोतों में पानी बहुत कम हो गया है। जल स्तंबों में पानी रिस रहा है।


पानी की कमी को देखते हुए योजनाओं में एक दिन छोड़कर पानी चलाया जा रहा है। एक बर्तन भरने में काफी समय लग जाता है। गर्मी बढ़ने पर सभी 9 स्रोतों में पानी लगभग सूख जाता है। बास्ती के ग्राम प्रधान केदार महर ने बताया कि जलस्रोतों पर हर साल पानी कम होते जा रहा है। पानी की कमी से लोगों ने पशुओं को पालना और सब्जी उत्पादन करना भी बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि विधायक सुरेश गढि़या के सामने पेयजल संकट का मामला उठाया गया है। ग्राम पंचायत के लिए मिनी पंपिंग योजना बनाने की मांग की गई है।



पेयजल किल्लत वाले इलाकों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जिला मुख्यालय के भुल्यूड़ा के लिए नई पेयजल लाइन बिछाई जाएगी। - अनुराधा पाल डीएम बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed