{"_id":"57b7437e4f1c1b363c6eb85a","slug":"district-456-patient-records-at-the-hospital-on-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे रिकार्ड 456 रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे रिकार्ड 456 रोगी
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल में डाक्टर के चैंबर के बाहर लगी मरीजों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को रिकार्ड 456 रोगी इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। इनमें सबसे अधिक मरीज वायरल के थे। परंतु पहले से ही डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल में चार डॉक्टरों के छुट्टी और दो अन्य डॉक्टरों के कैंप व नाइट ड्यूटी पर होने से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
शासन-प्रशासन की अनदेखी के कारण बागेश्वर जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल होती जा रही हैं।
ढाई लाख की आबादी के लिए खोले गए इस अस्पताल में फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञ तक नहीं हैं। मौजूदा समय में जिला अस्पताल में सीएमएस सहित केवल 12 डॉक्टर कार्यरत हैं। इनमें से भी तीन जेंट्स डाक्टर और एक लेडी डाक्टर छुट्टी में हैं। एक डॉक्टर को कपकोट कैंप में भेजा गया है। जबकि एक डाक्टर नाइट ड्यूटी में तैनात हैं। ऐसे में शुक्रवार को जब 456 रोगी इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे तो मौजूदा डाक्टरों के चैंबरों के बाहर भारी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
इनमें सबसे अधिक मरीज वायरल की शिकायत वाले थे। डॉक्टरों की कमी के कारण जहां मरीजों को घंटों लाइन में लगना पड़ा वहीं इतनी बड़ी तादात में मरीजों की जांच करने में डॉक्टरों के भी पसीने छूटे। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 300 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार वायरल के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बाल रोग विशेषज्ञ न होने से लोगों को सर्वाधिक दिक्कतें उठानी पड़ती हैं। चिकित्सा विभाग की ओर से रिक्त पदों को भरने के लिए कई बार प्रस्ताव शासन को भेजे जा चुके हैं लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हुई है।
विज्ञापन