फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Discrimination on the basis of gender is a violation of fundamental human rights: Haldar

लिंग के आधार पर भेदभाव मौलिक मानवाधिकार का उल्लंघन: हालदार

Wed, 14 May 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 14 May 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Discrimination on the basis of gender is a violation of fundamental human rights: Haldar
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर में लैंगिग समानता विषय पर जागरूकता गोष्ठी हुई। लोक चेतना मंच की कार्यक्रम निदेशक मालती हालदार ने विद्यार्थियों को लिंग के आधार पर होने वाले भेदभाव से समाज में पैदा होने वाली विसंगतियों की जानकारी दी। छात्र-छात्राओं को लैंगिग भेदभाव का विरोध करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम निदेशक हालदार ने कहा कि संविधान में लिंग के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया गया है, लेकिन समाज में अलग-अलग रूप से महिला और पुरुष में भेद किया जाता रहा है। कहा कि लिंग के आधार पर भेदभाव से मौलिक मानवाधिकार का उल्लंघन होता है। लड़का-लड़की में भेदभाव से महिला हिंसा बढ़ती है। जीव विज्ञान की प्रवक्ता डा रेनू ने भी लैंगिग भेदभाव से होने वाले नुकसान बताए। कार्यक्रम का संचालन दर्शन जोशी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed