{"_id":"685ee04d78a458992906202b","slug":"disaster-rain-traffic-disrupted-on-four-roads-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-116721-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"आफत की बारिश : चार सड़कों पर यातायात बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आफत की बारिश : चार सड़कों पर यातायात बाधित
Fri, 27 Jun 2025 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
कपकोट के हरसिला-पोलिंग सड़क से मलबा हटाती जेसीबी। स्रोत- आपदा प्रबंधन विभाग
बागेश्वर। जिले में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। भारी बारिश से तीन घरों के आंगन और एक आवासी मकान का रसोईघर क्षतिग्रस्त हो गया। चार सड़कों पर यातायात बाधित होने से पांच हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है।
बृहस्पतिवार की रात जिला मुख्यालय समेत कपकोट तहसील क्षेत्र में भारी जबकि अन्य क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। बारिश के दौरान कपकोट के फरसाली निवासी गोपाल राम पुत्र प्रेम राम, पोथिंग निवासी किशन सिंह पुत्र अमर सिंह और गरुड़ तहसील के थाकला निवासी लछम सिंह पुत्र धरम सिंह के मकान के आंगन क्षतिग्रस्त हो गए। उड़खुली के सूरज कुमार पुत्र जय राम का रसोईघर भी आंशिक क्षतिग्रस्त हो गया। भारी बारिश के दौरान कपकोट तहसील क्षेत्र की 11 सड़कों पर यातायात बाधित हो गया था। शुक्रवार को पूरे दिन मौसम साफ रहने से सात सड़कों को खोल दिया गया है। कपकोट-पिंडारी, रमाड़ी-कनौली, बैसानी-पौसारी, गुलम परगड़ सड़क पर भारी मलबा आने से अब भी यातायात बाधित है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने का काम तेजी से चल रहा है।
इनसेट
कपकोट में 20 मिमी बारिश
शुक्रवार सुबह आठ बजे तक कपकोट में 20 और बागेश्वर में सात मिमी बारिश दर्ज की गई। सरयू नदी का जलस्तर 867.20 और गोमती नदी का 862.40 मीटर रहा।
इनसेट
पोथिंग गांव की बिजली रात भर रही गुल
कपकोट में बारिश का असर बिजली लाइनों पर भी पड़ रहा है। भारी बारिश के दौरान बृहस्पतिवार की शाम को पोथिंग गांव को जाने वाली मुख्य लाइन का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। पोल टूटने से पोथिंग गांव की बिजली गुल हो गई। करीब 5,000 की आबादी प्रभावित हुई। नया पोल लगाने के बाद शुक्रवार दोपहर बाद बिजली आपूर्ति सुचारु होे सकी। एसडीओ एसएस भंडारी ने बताया कि सड़क बंद होने से पोल बदलने में समय लगा। वर्तमान में पूरे क्षेत्र में बिजली सप्लाई सामान्य है।
विज्ञापन
इनसेट
घरों में घुस रहा नहरों का पानी, ईई ने किया निरीक्षण
कपकोट के ऐठाण गांव में सिंचाई नहर का पानी खेतों की बजाय लोगों के घरों में घुस रहा है। शुक्रवार को प्रवीण सिंह, दीपक सिंह आदि ने सिंचाई विभाग के ईई को ज्ञापन देकर समस्या बताई। ईई जगत सिंह बिष्ट ने मौका मुआयना किया। उन्होंने बताया कि नहर में नालियों का पानी भी मिलकर बहता है। कई जगहों पर पानी अधिक होने से नहर ओवरफ्लो हो रही थी। कुछ जगहों पर रिसाव भी हो रहा है। जल्द नहर की सफाई कराई जाएगी। मानसून बीतने के बाद पूरी नहर की मरम्मत कराई जाएगी।