फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Disaster in Bageshwar

मलबा गिरने से बागेश्वर की 7 सड़कों पर यातायात बाधित, माजखेत सड़क पर दरकी जमीन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Disaster in Bageshwar
बागेश्वर के धरमघर-माजखेत सड़क के किनारे दरकी जमीन। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। शुक्रवार रात कपकोट में 20 और गरुड़ में सात मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के दौरान मलबा आने से पांच सड़कों पर यातायात बाधित हो गया। दो सड़कों पर सात दिन से और एक सड़क पर पांच दिन से यातायात बाधित है। इससे 35 हजार की आबादी प्रभावित रही। धरमघर-माजखेत सड़क के क्षतिग्रस्त होने से जमीन भी दरक गई है।
विज्ञापन

आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ढालन-खुनौली-मजबे सड़क पर शनिवार सुबह मलबे के साथ ही पेड़ आ गिरा। इससे सड़क में यातायात बाधित हो गया। कमेड़ीदेवी से भैंसूड़ी जाने वाली सड़क के साथ ही कपकोट-कर्मी सड़क 18 जुलाई से बंद है। कपकोट-कर्मी सड़क पर पुलिया क्षतिग्रस्त हुई है। वहां पुलिया बनाई जा रही है।
विज्ञापन

कपकोट-बघर सड़क 20 जुलाई से बंद है। सड़क पर लगातार मलबा गिर रहा है। शामा-लीती-गोगिना, बालीघाट-दोफाड़-चौंराभैरू और कंधार-सिरमोली-लोहागड़ी सड़क मलबा आने से बंद है। सड़कों के बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को पैदल सामान ढोना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed